कार्तिक की हीरोइन श्रीलीला बनीं डॉक्टर, ग्रेजुएशन की तस्वीरें देख हैरान हुए यूजर्स,बोले-ये कैसे हो सकता है

Feb 11, 2026 05:19 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

कार्तिक आर्यन के फिल्म के साथ डेब्यू करने वाली श्रीलीला डॉक्टर बन गई हैं। एक्ट्रेस के ग्रेजुएशन सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें उन्हें दूसरे स्टूडेंट्स के साथ अपनी मेडिकल की डिग्री लेते हुए देखा जा सकता है।

कार्तिक की हीरोइन श्रीलीला बनीं डॉक्टर, ग्रेजुएशन की तस्वीरें देख हैरान हुए यूजर्स,बोले-ये कैसे हो सकता है

कार्तिक आर्यन की हीरोइन श्रीलीला अब एक डॉक्टर बन गई हैं। उनकी ग्रेजुएशन सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियोस वायरल हो रहे हैं। एक्ट्रेस ने मुंबई के DY पाटिल यूनिवर्सिटी से मेडिकल में ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ वो लगातार अपने एक्टिंग प्रोजेक्ट्स भी पूरे कर रही थीं। सोशल मीडिया पर श्रीलीला को उनकी इस अचीवमेंट के लिए बधाइयां मिल रही हैं। वहीं कुछ यूजर्स हैरान हैं कि उन्होंने एक्टिंग के बिजी शेड्यूल के साथ मेडिकल की इतनी मुश्किल पढ़ाई कैसे कर ली।

मेडिसिन में ग्रेजुएट हुई श्रीलीला
श्रीलीला के ग्रेजुएशन सेरेमनी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस को मैरून रंग के रोब में अवॉर्ड और अपनी मेडिकल की डिग्री लेते देखा जा सकता है। श्रीलीला इतने समय से अपनी पढ़ाई और फिल्मों को बैलेंस कर पा रही हैं। यूजर्स उनके इस डेडिकेशन की तारीफ कर रहे हैं। ये तस्वीर शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, एक्ट्रेस श्रीलीला अब ऑफिशियली मेडिकल डिग्री के साथ ग्रेजुएट हो चुकी हैं। उन्होंने इतनी छोटी उम्र में पढ़ाई और सिनेमा को बैलेंस किया।

sreeleelasreeleela graduation ceremony

यूजर्स ने जताया गर्व

एक दूसरे वीडियो में श्रीलीला को दूसरे स्टूडेंट के साथ लाइन में खड़े देखा जा सकता है। डिग्री लेने के लिए उनके नाम का एलान होता है और वो फिर स्टेज पर जाती हैं। यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘श्रीलीला का ग्रेजुएशन स्टेज।

दूसरे स्टूडेंट के साथ प्रतिज्ञा ले रही हैं श्रीलीला

एक अन्य वीडियो में श्रीलीला को प्रतिज्ञा लेते हुए देखा जा सकता है। उनके साथ अन्य स्टूडेंट भी नजर आ रहे हैं। रमेश बाला ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'एक्ट्रेस श्रीलीला मेडिकल डिग्री लेकर ग्रेजुएट हो चुकी हैं। ये कितना सही उदाहरण है सिनेमा और पढाई को बैलेंस करने का।

सोशल मीडिया यूजर्स हुए हैरान

श्रीलीला की ग्रेजुएशन सेरेमनी की तस्वीरों और वीडियोज पर कई यूजर्स ने रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा कि कई बार उनके पास होने के लिए मार्क्स भी नहीं आ पाते। इसने कैसे पढ़ाई और मूवीज कर ली? एक और यूजर ने लिखा, इस धरती पर कोई इतने आराम से MBBS कैसे कर सकता है। उसके लिए उसे बहुत ज्यादा ब्रिलियंट होना पड़ेगा।' एक और यूजर ने बताया कि श्रीलीला ने ये सब तब किया है जब उसने तीन बच्चे गोद लिए थे, एक अन्य यूजर ने लिखा कि डॉक्टर श्रीलीला को सलाम।

बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं श्रीलीला

बता दें, साल 2001 में जन्मी श्रीलीला ने सिर्फ 16 साल की उम्र से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख लिया था। उन्होंने साल 2017 में तेलुगू फिल्म चित्रांगदा में सिंधु तोलानी की छोटी बहन का किरदार निभाकर करियर शुरू किया था। साल 2019 में बतौर लीड हीरोइन कन्नड़ फिल्म किस से डेब्यू किया। अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 में डांस नंबर किया। रणवीर सिंह के साथ विज्ञापन में नजर आई और अब बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। अनुराग बासु की अगली फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।