Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSpirit First Look Prabhas Flaunts Wounded Long Haired Avatar With Triptii Dimri
स्पिरिट का फर्स्ट लुक रिलीज, प्रभास का दिखा तृप्ति के साथ अतरंग अवतार

स्पिरिट का फर्स्ट लुक रिलीज, प्रभास का दिखा तृप्ति के साथ अतरंग अवतार

संक्षेप:

प्रभास और तृप्ति डिमरी का पहला लुक रिलीज हो गया है और इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। प्रभास का काफी अलग अवतार दिखने को मिल रहा है।

Jan 01, 2026 08:33 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

प्रभास की फिल्म स्पिरिट पिछले साल यानी 2025 में काफी सुर्खियों में रही थी। अब नए साल के शुरुआत के साथ फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया है जो रिलीज के साथ छा गया है। पोस्टर में प्रभास और तृप्ति डिमरी साथ में दिख रहे थे। इतना ही नहीं प्रभास का इसमें सबसे अलग अवतार नजर आ रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है पोस्टर में

पोस्टर में आप देखेंगे कि प्रभास ने व्हाइट कलर का पजामा पहना है और वह शर्टलेस हैं। उनकी पीठ पर कई चोट भी लगी हैं। वहीं तृप्ति ने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी है और वह प्रभास की सिगरेट जला रही हैं।

फोटो शेयर कर संदीप ने लिखा, ‘इंडियन सिनेमा...देखें आपका अजानुबहू। हैप्पी न्यू ईयर 2026...स्पिरिट फर्स्ट लुक।’

प्रभास-संदीप की पहली फिल्म

बता दें कि स्पिरिट के जरिए पहली बार प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा साथ में काम कर रहे हैं। इसके अलावा प्रभास और तृप्ति की भी यह पहली फिल्म है साथ में। वैसे खबर यह भी आ रही है कि प्रभास फिल्म में एक्स आईपीएस ऑफिसर का किरदार निभाएंगे। फिल्म में विवेक ओबेरॉय और प्रकाश राज हैं।

फिल्म का पहला अनाउंसमेंट वीडियो प्रभास के 46वें बर्थडे पर किया गया था जैसे एनिमल में रणबीर कपूर के दौरान किया था। फिल्म 2026 में रिलीज होगी।

दीपिका ने छोड़ी फिल्म

वैसे बता दें कि पिछले साल यह मूवी दीपिका पादुकोण के फिल्म से बाहर होने को लेकर चर्चा में थी। दरअसल, दीपिका ने संदीप के सामने 8 घंटे की शिफ्ट और फीस को लेकर कोई डिमांड की थी जो संदीप को मंजूर नहीं थी और इसके बाद दीपिका फिल्म से बाहर हो गईं। संदीप और दीपिका के बीच इस वजह से विवाद भी हुआ। वैसे इंडस्ट्री के कई लोगों ने दीपिका का सपोर्ट किया है।

ये भी पढ़ें:स्पिरिट और कल्कि 2 छोड़ने के बाद दीपिका बोलीं- 500-600 करोड़ की फिल्में अब…

तृप्ति को लिया संदीप ने

दीपिका के बाहर होने के बाद संदीप ने तृप्ति को फाइनल किया और उनको लेकर उन्होंने अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया था।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।