स्पाइडर-मैन का वो वर्जन जिसमें क्रू और माइक भी दिखे, जानिए कैसे लीक हो गए फिल्म के ये सीन

Mar 09, 2026 10:04 pm IST
Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान

Spider Man Movie: हॉलीवुड फिल्मों में तकनीक का इतना शानदार इस्तेमाल किया जाता है कि गड़बड़ होने का चांस ही नहीं रहता। फिर मार्केट में इस फिल्म का यह वर्जन कैसे मौजूद है जिसमें कई गलतियां साफ नजर आती हैं।

स्पाइडर-मैन का वो वर्जन जिसमें क्रू और माइक भी दिखे, जानिए कैसे लीक हो गए फिल्म के ये सीन

आपने साल 2002 वाली 'स्पाइडर-मैन' तो कई बार देखी होगी, लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि फिल्म के एक वर्जन में बूम माइक और क्रू मेंबर्स के हाथ तक दिखाई दे जाते हैं? दरअसल यह फिल्म का वह हिस्सा है जिसे दर्शकों को कभी नहीं दिखाया जाना था। तकनीकी भाषा में इसे 'ओपन मैट' कहा जाता है। यह कोई ऑफिशियल रिलीज नहीं है, बल्कि फिल्म का वह अनऑफिशियल वर्जन है जो शूटिंग के दौरान की उन गलतियों को भी दिखा देता है जिन्हें पोस्ट-प्रोडक्शन और सिनेमाघरों में छिपा दिया जाता है। यह असली फिल्म का ही हिस्सा है जो बाद में कई बार आसानी से उपलब्ध हो जाता है।

कैसे छिप जाती हैं शूटिंग की ये गलतियां?

अब सवाल यह है कि ये गलतियां स्क्रीन पर आती कैसे हैं? स्पाइडर-मैन को '35mm स्टॉक' पर शूट किया गया था। जब फिल्में शूट होती हैं, तो कैमरा रील के पूरे हिस्से पर इमेज कैप्चर करता है। लेकिन जब यही रील सिनेमाघरों के प्रोजेक्टर पर चलाई जाती है, तो प्रोजेक्टर के सामने एक फिजिकल मेटल प्लेट रखी जाती है। यह प्लेट रील के ऊपरी और निचले हिस्से को काट देती है। इसी वजह से हमें वो 'सिनेमैटिक फील' मिलता है और ऊपर-नीचे मौजूद बूम माइक या क्रू जैसी गलतियां छिप जाती हैं जो एक तरह से BTS का हिस्सा होती हैं।

ये भी पढ़ें:
VFX नहीं, असली है 'स्पाइडर मैन' का यह सीन, एक्टर ने 156 टेक में किया था यह करतब

असली खेल तब शुरू होता है जब फिल्म..

सिनेमाघरों में तो यह वर्जन परफेक्ट दिखता है, लेकिन असली खेल तब शुरू होता है जब फिल्म के स्टॉक फुटेज किसी तरह फैंस के हाथ लग जाते हैं। फिल्म के दीवाने इन फुटेज की मदद से खुद ही 'ओपन मैट' वर्जन तैयार कर लेते हैं। फैंस ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि थियेटर्स में जो ओरिजिनल कलर्स और डिटेल्स दिखती हैं, वे अक्सर डिजिटल रिलीज में वैसी नहीं रह जातीं। कई बार जब आप डिजिटली वही फिल्म देखते हैं, तो कलर्स थोड़े फीके नजर आते हैं। इसलिए फिल्म के असली रंगों और विजुअल्स को अनुभव करने के लिए फैंस इन अनऑफिशियल वर्जन को मेहनत करके बनाते हैं।

ये भी पढ़ें:
ऐसे शूट हुआ हैरी पॉटर का यह जादुई सीन, पर्दे पर जो देखा वो VFX नहीं हकीकत थी

अन्य कई फिल्मों के भी मौजूद हैं ऐसे वर्जन

स्पाइडर-मैन इकलौती ऐसी फिल्म नहीं है, बल्कि दुनिया की कई आइकॉनिक फिल्मों के साथ ऐसा हो चुका है जिनके ओपन मैट वर्जन इंटरनेट पर उपलब्ध हैं। आज के दौर में फिल्म लवर्स खुद ही ऐसी एडिटिंग और तकनीकी बारीकियों पर काम करते हैं। हालांकि ये वर्जन आधिकारिक तौर पर थियेटर्स में नहीं दिखाए जाते, लेकिन ये हमें यह समझने में मदद करते हैं कि एक फिल्म को पर्दे पर जादुई दिखाने के लिए बैकग्राउंड में कितनी चीजों को बड़ी सफाई से फ्रेम से बाहर रखा जाता है। बता दें कि साल 2002 में आई यह फिल्म स्पाइडर मैन सीरीज की सबसे शानदार फिल्मों में गिनी जाती है।

ये भी पढ़ें:
तो क्या बेवकूफ बनाते हैं बॉलीवुड वाले? समझिए IMAX और नॉर्मल मूवी में फर्क

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख