'थैनोज संसाधन भी तो डबल कर सकता था?' क्या है 'स्पाइडर मैन' में पूछे इस सवाल का जवाब

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Spider Man Brand New Day: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में कई बार ऐसी चीजें हो जाती हैं जो सोचने पर मजबूर कर देती हैं। स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे में एक ऐसा ही सवाल उठाया गया था।

Spider Man Brand New Day
स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे का एक सीन है, जो शायद आपके भी दिमाग में अभी तक घूम रहा होगा। जानिए क्या है इस सवाल का जवाब?

मार्वल की पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'स्पाइडर मैन - ब्रांड न्यू डे' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 13,900 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म की कमाई का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ रहा है और इसकी एक बड़ी वजह इस मूवी का 'एवेंजर्स डूम्सडे' के ठीक पहले रिलीज होना भी है। फिल्म के कुछ सीन ऐसे थे, जिन्होंने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। आज हम ऐसे ही एक सीन की बात करने जा रहे हैं, जिस पर कुछ पल के लिए तो आपका भी दिमाग अटक गया होगा, और कुछ ऐसे होंगे जिनके दिमाग में अभी भी यह सीन घूम रहा होगा।

WARNING - SPOILER AHEAD

जब स्पाइडर मैन को उसके म्यूटेंट जीन्स और बदलते हुए हॉर्मोन्स परेशान करने लगते हैं तो इस दिक्कत का हल तलाशते हुए वह ब्रूस बैनर (हल्क) के पास जाता है। एक सीन दिखाया गया है जिसमें ब्रूस बैनर कॉलेज में फिजिक्स की क्लास ले रहा है और इसी दौरान उसकी एक स्टूडेंट सवाल पूछती है, "अगर थैनोज को सचमुच बढ़ती हुई आबादी से दिक्कत थी, तो जादुई दस्ताने का इस्तेमाल करके उसने पृथ्वी पर संसाधन और क्यों नहीं बढ़ा लिए? आधी आबादी का सफाया करने की क्या जरूरत थी?"

ब्रूस बैनर ने टाल दिया यह सवाल!

यह एक बहुत ही वैलिड और लॉजिकल सवाल था जिसका जवाब हल्क को देना चाहिए था, लेकिन वह एक दूसरे स्टूडेंट से इसका जवाब देने को कहता है और वह बस हल्क वाले अंदाज में दहाड़ता है। ऐसा लगता है कि जैसे ब्रूस ने बस इस सवाल को टाल दिया। लेकिन इस सवाल का सही जवाब क्या है? क्योंकि जाहिर है कि आपने भी थिएटर से आकर इस सवाल के बारे में जरूर सोचा होगा। स्पाइडर मैन भी छिपा देखता रहता है, लेकिन उसके पास भी इसका कोई जवाब नहीं था। मार्वल कॉमिक और MCU पेजों के मुताबिक इस सवाल के 2 जवाब हो सकते हैं।

थैनोज ने क्यों नहीं किया था ऐसा?

पहला जवाब यह है कि थैनोज कहानी का विलेन था, वह कोई एनवार्मेंट एक्सपर्ट या साइंटिस्ट नहीं था। वह चीजों को पॉजिटिव ढंग से सोच ही नहीं रहा था। बुरे लोगों की एक खास बात यह भी होती है कि वो चीजों को निगेटिव और गलत ढंग से ही सोचते हैं। वह एक एलियन था जिसका मकसद सिर्फ आधी जनसंख्या को खत्म करना था, ताकि बचे हुए लोगों को डराकर उन पर राज कर सके। उसने खुद भी कहा था कि बचे हुए लोग उन्हें देवता की तरह पूजेंगे। कोई उन्हें ये बताने वाला नहीं होगा कि वो एक हत्यारा-राक्षस है।

क्या सचमुच थी पृथ्वी की परवाह?

दूसरा जवाब मार्वल की मूवी इटर्नल्स से जुड़ा हो सकता है। इस मूवी में दिखाया गया था कि इटर्नल्स हर प्लेनेट पर अपने सीड्स प्लांट करते हैं, लेकिन जब ये सीड्स बड़े होते हैं तो प्लेनेट को ही तबाह कर देते हैं। ऐसा तब होता है जब उस ग्रह की जनसंख्या एक तय लिमिट को पार कर जाती है। अब क्योंकि थैनोज खुद भी एक इटर्नल था, तो संभव है कि वह जानता था कि जनसंख्या बढ़ी तो ग्रह ही खत्म हो जाएगा। ऐसे में उसने उससे पहले ही आधी पॉपुलेशन खत्म कर दी, ताकि बचे हुए लोगों पर अपने हिसाब से राज कर पाए।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'थैनोज चीजें भी तो बढ़ा सकता था!' आबादी मिटाने की क्या थी जरूरत थी? जानिए जवाब