
साउथ की 6 मिस्ट्री थ्रिलर फिल्में, 8.1 है एक की IMDb रेटिंग, ओटीटी लोगों को आ रही हैं पसंद
OTT Mystery Thriller Movies: ओटीटी पर साउथ की 6 मिस्ट्री थ्रिलर फिल्में हैं। ये फिल्में हिंदी के दर्शकों को पसंद आ रही हैं। अगर आपने अभी तक ये फिल्में नहीं देखी हैं तो वीकेंड पर देख डालिए।
साउथ फिल्में पसंद हैं? मिस्ट्री थ्रिलर देखते हैं? तो फिर यहां आपके फायदे के लिए बहुत कुछ है। हमने यहां 6 ऐसी मिस्ट्री थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट बनाई है जिनकी आईएमडीबी रेटिंग 7 से ज्यादा है। इतना ही नहीं, ये ओटीटी पर हिंदी में भी हैं और इन्हें हिंदी फिल्में देखने वाले दर्शक भी बहुत पसंद कर रहे हैं। आप वीकेंड पर इन फिल्मों में से कोई भी फिल्म देख सकते हैं।
मेमोरिज
आईएमडीबी रेटिंग- 8
ओटीटी प्लेटफॉर्म- डिज्नी प्लस हॉटस्टार
फिल्म ‘मेमोरिज’ को जीतू जोसेफ ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर की कहानी दिखाई गई है जो एक सीरियल किलर का पीछा करता है और अलग तरह की मुसीबत में पड़ा जाता है। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, मेघना राज और मिया जॉर्ज ने लीड रोल प्ले किया है।
ओप्पम
आईएमडीबी रेटिंग- डिज्नी प्लस हॉटस्टार
ओटीटी प्लेटफॉर्म- 7.3
प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘ओप्पम’ में मोहनलाल हैं। इस फिल्म में एक ऐसी बच्ची की कहानी दिखाई गई है जिसे उसके पिता (सुप्रीम कोर्ट का रिटायर्ड जज) हमेशा प्रोटेक्ट करते हैं। मगर अचानक उनकी मौत हो जाती है और बच्ची की जिम्मेदारी नेत्रहीन मोहनलाल पर आ जाती है।

इमाइक्का नोडिगल
आईएमडीबी रेटिंग- 7.3
ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो
2018 में आई इमाइक्का नोडिगल एक तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में नयनतारा, राशि खन्ना और अनुराग कश्यप हैं। फिल्म की कहानी एक खूंखार सीरियल किलर पर आधारित है जो बेंगलुरु में एक के बाद एक किडनैपिंग कर रहा है। किडनैपिंग का स्टाइल किलर रुद्र की तरह है जिसे पांच साल पहले रुद्र को मृत घोषित किया गया था।
कवलुदारी
आईएमडीबी रेटिंग- 7.9
ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो
ये फिल्म साल 2019 में आई थी। इसमें ट्रैफिक कॉंस्टेबल श्याम की कहानी दिखाई गई है जिसे तीन खोपड़ियां मिलती हैं। खोपड़ियों के मिलने के बाद पूरे शहर में दहशत फैल जाती है।

नेरू
आईएमडीबी रेटिंग- 7.5
ओटीटी प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार
‘दृश्यम’ देखी है? ये फिल्म भी वैसी ही है, मिस्ट्री थ्रिलर। इसमें आपको मजेदार कोर्टरूम ड्रामा भी देखने को मिलेगा।
रंगी तरंग
आईएमडीबी रेटिंग- 8.1
ओटीटी प्लेटफॉर्म- SUN TXT
रंगी तरंग साल 2015 में आई एक कन्नड़ फिल्म है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में निरूप भंडारी, राधिका नारायण और अवंतिका शेट्टी ने लीड रोल प्ले किया है।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




