साउथ की मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म, 8 है IMDb रेटिंग, जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं आप

Jan 23, 2026 04:36 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

South Mystery Thriller Film: वीकेंड शुरू हो गया है। आइए आपको साउथ की एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म के बारे में बताते हैं जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 8 है और जो जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम कर रही है।

साउथ की मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म, 8 है IMDb रेटिंग, जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं आप

साल 2024 में साउथ की एक साइकोलॉजिकल मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म आई थी। इस फिल्म की खास बात ये है कि इसका क्लाइमैक्स देख क्रिटिक्स तक दंग रह गए थे। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम कर रही है और इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8 है। अगर आपको मिस्ट्री थ्रिलर पसंद है तो आप वीकेंड पर इस फिल्म को देख सकते हैं। आइए आपको फिल्म के बारे में और बातें बताते हैं।

फिल्म का नाम

इस फिल्म का नाम ‘किष्किंधा कांडम’ (Kishkindha Kaandam) है। इस फिल्म की कहानी केरल के एक घने जंगल के किनारे रहने वाले एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। थ्रिल तब शुरू होता है जब एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर (Appu Pillai) की लाइसेंस वाली बंदूक खो जाती है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, परिवार के गहरे और अंधेरे रहस्य सामने आने लगते हैं।

किष्किंधा कांडम

फिल्म में क्या खास है?

फिल्म की कहानी धीरे-धीरे परत दर परत खुलती है। फिल्म के लीड एक्टर विजयराघवन (Vijayaraghavan), आसिफ अली और अपर्णा बालामुरली ने जबरदस्त एक्टिंग की है। फिल्म का क्लाइमैक्स काफी चौंकाने वाला और इमोशनल है।

बॉक्स ऑफिस पर धमाका

फिल्म को सिर्फ 7 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था, लेकिन अच्छे रिव्यूज की वजह से इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 75 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।

फिल्म हिंदी में है या नहीं?

ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है और हिंदी में है। आम इसे मलयालम (ऑरिजिनल) के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं में देख सकते हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।