South Movies Release: इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, आमने-सामने होंगे बॉबी देओल और सामंथा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जून के तीसरे हफ्ते कई शानदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इसमें आपको एक्शन से लेकर रोमांस, थ्रिल और कॉमेडी का पूरा डोज मिलेगा। इस लिस्ट में कुछ फिल्में ऐसी हैं, जिनका फैंस महीनों से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

South Movies Release: इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, आमने-सामने होंगे बॉबी देओल और सामंथा

साउथ फिल्मों के चाहने वालों के लिए ये हफ्ता बेहद खास होने वाला है। एक तरफ जहां इस हफ्ते सिनेमाघरों में एक से बढ़कर एक फिल्मों की बाढ़ आई है। वहीं, दूसरी तरफ साउथ की फिल्में इस हफ्ते बवाल काटने के लिए तैयार है। जून के तीसरे हफ्ते कई शानदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इसमें आपको एक्शन से लेकर रोमांस, थ्रिल और कॉमेडी का पूरा डोज मिलेगा। इस लिस्ट में कुछ फिल्में ऐसी हैं, जिनका फैंस महीनों से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो चलिए बताते हैं कौन-कौन सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

1- मां इंटि बंगारम

कलाकार: सामंथा रुथ प्रभु , गुलशन देवैया, दिगंत मनचले, गौतमी तडिमल्ला, श्रीमुखी, मंजूषा, श्रीनिवास गविरेड्डी

निर्देशक: बी.वी. नंदिनी रेड्डी

शैली: एक्शन कॉमेडी

भाषा: तेलुगु

रिलीज की तारीख: 19 जून, 2026

मां इंटी बंगारम एक ऐसी महिला की कहानी है जो दो साल बाद अपने पति के परिवार से मिलने जाती है, बिना उनका आशीर्वाद लिए। एक आदर्श गृहिणी बनने की कोशिश में उसका अतीत उसके दरवाजे पर दस्तक देता है। फिर जो होता है वो इस फिल्म को और भी दिलचस्प बनाता है।

2- जना नायकन

कलाकार: थलपति विजय , बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, प्रियामणि, नारायण, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज

निर्देशक: एच. विनोथ

शैली: एक्शन ड्रामा

भाषा: तमिल

रिलीज की तारीख: 19 जून, 2026 (संभावित)

जून में थलपित विजय की धमाकेदार फिल्म 'जना नायकन' को लेकर दर्शकोंके बीच काफी क्रेज बना हुआ है। ये फिल्म विजय के 52वें जन्मदिन के सप्ताह में सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है। हालांकि, इसे लेकर ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है लेकिन ये टिकट बुकिंग ऐप्स पर नोटिफाई हो चुकी है। कहानी थलपति वेत्री कोंडन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी दत्तक पुत्री विजी को एक सशक्त और साहसी सेना अधिकारी बनाना चाहते हैं। मूवी में बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल विलेन के रोल में नजर आएंगे।

3- बालन: द बॉय

कलाकार: चंदू सलीम कुमार, गणपति, टोविनो थॉमस

निर्देशक: चिदंबरम

शैली: किशोरावस्था से वयस्कता में परिवर्तन की कहानी

भाषा: मलयालम

रिलीज की तारीख: 19 जून, 2026

बालन: द बॉय एक ऐसे लड़के की कहानी है जो उथल-पुथल भरे बचपन से जूझ रहा है और अपनी मां के रहस्यमय ढंग से लापता होने के बाद समाधान की तलाश में बेताब है।

4- लेनिन

कलाकार: अखिल अक्किनेनी , भाग्यश्री बोरसे, शिवाजी, ईश्वरी राव

निर्देशक: मुरली किशोर अब्बुरू

शैली: एक्शन ड्रामा

भाषा: तेलुगु

रिलीज की तारीख: 26 जून, 2026

लेनिन की कहानी एक ऐसे पारिवारिक झगड़ों पर केंद्रित है, जिसमें लीड एक्टर अपने पिता की विरासत, प्रतिष्ठा को संभालता है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।