8.4 रेटिंग वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म, लीड रोल में हैं धनुष, ओटीटी पर लोग एक-दूसरे को कर रहे हैं रीकमंड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ओटीटी पर कई सारी अच्छी फिल्में हैं। इनमें से एक फिल्म जियोहॉटस्टार पर है जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है। ये एक्शन थ्रिलर फिल्म है और लोगों को काफी पसंद आ रही है।

वड़ा चेन्नई
वड़ा चेन्नई

आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे जिसने इंडियन सिनेमा के इतिहास में गैंगस्टर फिल्मों का पूरा खेल ही पलट दिया है। इस फिल्म की रेटिंग 8.4 है। ये कोई नॉर्मल मार-धाड़ वाली फिल्म नहीं है, बल्कि अपने हक, अपनी जमीन और एक पूरे इलाके के वजूद की लड़ाई है। इसमें नेताओं की गंदी पॉलिटिक्स और धोखेबाजी के बीच पिसी इस बस्ती की कहानी को दिखाया गया है।

क्या है फिल्म का नाम?

इस फिल्म का नाम 'वड़ा चेन्नई' है। साल 2018 में आई डायरेक्टर वेत्री मारन की इस फिल्म में धनुष ने कमाल की एक्टिंग की है। इस फिल्म की कहानी अंबू (धनुष) के इर्द गिर्द घूमती है, जो कैरम का तगड़ा खिलाड़ी है और बस एक सरकारी नौकरी पाकर शांति से जीना चाहता है। लेकिन नॉर्थ चेन्नई के अपने अलग ही कायदे-कानून हैं। यहां सालों पहले 'राजन' (अमीर) नाम का एक रॉबिनहुड टाइप भाई हुआ करता था, जिसे उसके अपने ही दोस्तों ने मिलकर निपटा दिया था। अब जब अंबू अनजाने में जेल के अंदर एक गैंग वॉर में फंसता है, तो वो सीधे इस खूनी खेल के सेंटर में आ जाता है।

10 फिल्में, वीकेंड पर भी बिजी हैं तो यूट्यूब पर देख सकते हैं ये छोटी-छोटी मूवीज

क्यों ये फिल्म एकदम बवाल है?

फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे बड़े-बड़े नेता और बिल्डर मिलकर विकास के नाम पर गरीबों की झुग्गियां और मछुआरों के घर छीनने का मास्टरप्लान बनाते हैं।

कहानी सीधी नहीं चलती। ये कभी 80 के दशक में जाती है, कभी 90 के दशक में और कभी 2000 में। हर सीन के साथ नया राज खुलता है। संतोष नारायणन का बैकग्राउंड म्यूजिक सीन में जान डाल देता है!

यहां औरतें सिर्फ रोने-धोने के लिए नहीं हैं। ऐश्वर्या राजेश (पद्मा) एकदम मुंहफट और बिंदास है, तो एंड्रिया जेरेमिया (चंद्रा) वो शातिर खिलाड़ी हैं जो पर्दे के पीछे रहकर बड़े-बड़े गैंगस्टर्स को अपनी उंगलियों पर नचाती है।

New Movies: 20 जुलाई से 26 जुलाई के बीच आएंगी 6 फिल्में, थिएटर्स में होंगी रिलीज, सेव कर लें लिस्ट

कहां देख सकते हैं ये फिल्म?

आप ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं। हालांकि, ये फिल्म हिंदी में नहीं है। अगर आपको ये फिल्म देखनी है तो आप इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ देख सकते हैं। बता दें, ये फिल्म 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 85 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

क्या आएगा इस फिल्म का दूसरा पार्ट?

फिल्म के एंड में अंबू एक बड़ा लीडर बनकर उभरता है और सिस्टम को खुली चुनौती देता है। वैसे तो इसे तीन पार्ट्स में आना था, लेकिन धनुष और वेत्री मारन अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गए। इसलिए इसके पार्ट 2 का इंतजार फैंस आज भी बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं।

OTT: 8.7 रेटिंग वाली साउथ फिल्म, जीता था नेशनल अवॉर्ड, क्या आपने देखी?

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।