जानिए नेटफ्लिक्स पर क्यों ट्रेंड कर रही है साउथ फिल्म विद लव? दिल खुश कर देगी कहानी, IMDb पर मिली शानदार रेटिंग

Mar 29, 2026 10:02 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही तमिल फिल्म विद लव की स्टोरी दिल छू लेगी। एक अनोखी कहानी जो सुकून का एहसास कराएगी। स्कूल लव स्टोरी के टाइम में वापस जाने का मन करें तो एक बार ये फिल्म जरूर देख लेना। IMDB पर मिली है खास रेटिंग।

जानिए नेटफ्लिक्स पर क्यों ट्रेंड कर रही है साउथ फिल्म विद लव? दिल खुश कर देगी कहानी, IMDb पर मिली शानदार रेटिंग

कुछ समय पहले नेटफ्लिक्स पर एक तमिल फिल्म आई है विद लव। इस फिल्म को देखने के बाद आप चैन की नींद जरूर सो पाएंगे। स्कूल का समय किसी के भी जीवन के लिए कितना खास होता है। फिर समय के साथ जिंदगी आगे बढ़ती है और वो दिन, दोस्त यार वापस नहीं मिल पाते। लेकिन अगर किसी फिल्म में आपको बार-बार वो स्कूल की लव स्टोरी, दोस्त-यार ऐसे फ्लैश बैक में नजर आए तो कितना अच्छा एहसास होता है। ऐसी ही कुछ कहानी है फिल्म विद लव की। नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही इस फिल्म को IMDb पर 7.7 की रेटिंग मिली है।

स्कूल डे की लव स्टोरी पर बेस्ड फिल्म

फिल्म विद लव की कहानी दो किरदार मोनिषा और सत्या के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की शुरुआत सत्या से होती है जिसकी शादी के लिए रिश्ता ढूंढा जा रहा है। उसकी बहन उसकी एक लड़की के साथ मुलाकात फिक्स करती है। सत्या अपनी पसंद की शर्ट पहन कर रेस्टोरेंट जाता है। वहां उसकी मुलाकात एक लड़की से होती है। लेकिन वो लड़की बातचीत के दौरान बताती है कि वो किसी और को प्यार करती है। वो अपने साथ बॉयफ्रेंड को भी लेकर आई होती है। सत्या का यहां दिल टूट जाता है। तभी एक लड़की आती है जिसका नाम मोनिषा होता है। वो उसे बताती है कि वही असली लड़की है जिसे उसकी बहन ने ढूंढा है। दोनों के बीच बातचीत शुरू होती है। इस दौरान मोनिषा, सत्या को उनकी लव स्टोरी बताने को कहती है। सत्या कहता है कि वैसे उसकी कोई लव स्टोरी नहीं है। लेकिन स्कूल के दिनों में वो एक लड़की अनिषा को प्यार करता था। इसी बातचीत के दौरान मोनिषा को याद आता है कि दोनों एक ही समय पर एक ही स्कूल में पढ़े होते हैं।

with love

पहले मिल चुके थे दोनों

मोनिषा, सत्या से कहती है कि उसे लग रहा था कि उसने सत्या को कहीं देखा है। उसे याद आता है कि जब वो 10वीं में थी तब वो 12 वीं में था और वो अनिषा दीदी को जानती है। यहीं से कहानी स्कूल के दिनों के फ्लैश बैक में जाती है। दोनों अपने हिस्से की कहानी बताते हैं और दोनों की कहानी एक दूसरे से मिलती है। एक ही समय पर जब दोनों की लाइफ में घटनाएं हो रही थीं तब वो बिना एक दूसरे को जाने वहीं मौजूद थे।

एक ही जगह मौजूद थे सत्या और मोनिषा

सत्या बताया है कि जब वो एनुअल डे पर अनिषा को प्रपोज करने वाला था तभी उसका दोस्त उसे बताता है कि अनिषा का पहले से ही बॉयफ्रेंड है। जब सत्या पूछता है कौन तब दिनेश बताया है कि वो खुद अनिषा के साथ रिलेशनशिप में है। ये सुनते ही सत्या खूब रोता है उसे दोस्त से ही धोखा मिला होता है। मोनिषा की स्टोरी में उसने सत्या को एनुअल डे के दिन रोते हुए देखा था। इसके बाद मोनिषा कहती है कि हम अपनी लव स्टोरी फिर से जिएंगे और अपने स्कूल के दिनों के लवर्स को बताएंगे की हम उन्हें कितना प्यार करते थे। इसके बाद दोनों स्कूल के साथियों की तलाश में लग जाते हैं। अंत में जो होता है वो दिल को सुकून देने वाला होता है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।