दृश्यम जैसी है साउथ फिल्म संप्रदायिनी सुप्पिनी सुद्दापूसानी की कहानी, नेटफ्लिक्स पर कर रही है ट्रेंड
नेटफ्लिक्स पर एक तमिल फिल्म संप्रदायिनी सुप्पिनी सुद्दापूसानी ट्रेंड कर रही है। इस डार्क कॉमेडी थ्रिलर फिल्म की कहानी आपको हैरान कर देगी। अजय देवगन की दृश्यम जैसी फील देती है ये फिल्म। जानिए क्या है कहानी।

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम ने लोगों के बीच अलग पहचान बनाई हुई है। फिल्म की सस्पेंस से भरी कहानी आज भी लोगों को एंटरटेन करती है। अब कुछ ऐसी ही कहानी लेकर तमिल इंडस्ट्री ने एक फिल्म बनाई है संप्रदायिनी सुप्पिनी सुद्दापूसानी। इस फिल्म की कहानी भी दृश्यम की तरह ऑडियंस को सीट से बांधे रखती है। ये डार्क कॉमेडी थ्रिलर फिल्म नेटफ्लिक्स पर पिछले एक हफ्ते से ट्रेंड कर रही है। लेकिन क्या आप इस फिल्म की कहानी जानते हैं? ये फिल्म देखनी भी चाहिए या नहीं, आइए हम आपको बताते हैं।
दृश्यम जैसी फील देने वाली कहानी
तमिल फिल्म संप्रदायिनी सुप्पिनी सुद्दापूसानी की कहानी एक खुशहाल परिवार के इर्द गिर्द घूमती है। इस फिल्म में एक्टर शिवाजी ने लीड श्रीराम का किरदार निभाया है और लाया बनी हैं उनकी पत्नी उत्तरा। कहानी डार्क कॉमेडी और थ्रिलर-सस्पेंस से भरी है। कहानी श्रीराम और उसके परिवार की है। श्रीराम एक ईमानदार पंचायत सेक्रेटरी है। वो पूजा-पाठ करता है। गलत रास्तों को चुनने से बचता है। सच्चाई का साथ देता है। लेकिन उसकी पत्नी उत्तरा चाहती है कि वो जल्दी पैसा कमाए।उसका बेटा भी कई बार दिक्कतें पैदा करता है। लेकिन श्रीराम अपनी इस छोटी सी दुनिया में खुश है। बिल्कुल फिल्म दृश्यम की तरह।
सस्पेंस से भरी कहानी
लेकिन इस फिल्म में भी कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी कल्पना उसकी पत्नी और और खुद श्रीराम ने नहीं की थी। उसके घर में एक मर्डर हो जाता है। इस घटना से पूरा परिवार हिल जाता है। एक साधारण परिवार जो झूठ बोलने से भी डरता है उसके घर में एक मर्डर हो जाता है। लेकिन श्रीराम अपनी पत्नी और बच्चे की रक्षा के लिए झूठ का सराहा लेता है। वो इस मर्डर को छुपाने की कोशिश करता है। लेकिन हर पल फिल्म आपको जबरदस्त थ्रिलर देगी। आपको डर लगेगा कि शायद अब ये परिवार पकड़ा जाएगा। सस्पेंस से भरी ये फिल्म सीट से हिलने भी नहीं देती। उससे भी बड़ा सवाल ये होता है कि आखिर ये मर्डर किसने किया और हुआ क्यों। इसकी वजह और ज्यादा हैरान करती है।
फिल्म की खासियत
संप्रदायिनी सुप्पिनी सुद्दापूसानी एक शानदार फिल्म है। किसी भी थ्रिलर फिल्म के लिए सस्पेंस उसकी जान होता है। इस फिल्म में आपको वो सस्पेंस, डार्क कॉमेडी महसूस होती है। कहानी पसंद आती है। फिल्म की शुरुआत थोड़ी स्लो है। बीच में कई ऐसे सीन आते हैं जहां ये कहानी आपको बोझिल लग सकती है। लेकिन इसका सेकंड पार्ट शानदार है। क्लाइमेक्स और भी ज्यादा मजेदार। नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही इस फिल्म को कम से कम एक बार तो देखा जा सकता है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


