8.2 की रेटिंग वाली फिल्म की कहानी रोंगटे खड़े कर देगी, हीरो पर लगता है बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

तीन साल पहले एक तमिल फिल्म आई थी जिसकी कहानी ने रोंगटे खड़े कर दिए थे। एक चाचा पर भतीजी की दोस्त के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगता है। कहानी में फिर जब भतीजे के साथ भी बुरा होता है तो सच सबको हैरान कर देता है। 

south film chithha story and imdb rating, plot will shock you
8.2 रेटिंग वाली फिल्म की कहानी रोंगटे खड़े कर देगी, बच्ची के साथ होता है दुष्कर्म

साल 2023 में एक तमिल फिल्म आई थी चिट्टा। ये एक ऐसी फिल्म थी जिसने ऑडियंस पर गहरी छाप छोड़ी थी। फिल्म एक चाचा भतीजी के खूबसूरत रिश्ते पर बेस्ड थी। एक ऐसी फिल्म जिसमें मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वाला आदमी हर बार नया शिकार बनाता है। इस फिल्म में एक्टर सिद्धार्थ ने प्रभाव छोड़ने वाली परफॉरमेंस दी थी। फिल्म को IMDb पर भी शानदार 8।2 की रेटिंग मिली हुई है। जानिए फिल्म की कहानी-

इशु और सुंदरी का रिश्ता

फिल्म की कहानी इशु की है। ये किरदार सिद्धार्थ ने निभाया है। फिल्म में दिखाया जाता है कि इशु नगरपालिका में काम करता है। उसकी भाभी है और एक भतीजी। भाई की डेथ हो चुकी है। उसके जीवन में शक्ति नाम की एक लड़की भी है। इशु अपनी भतीजी सुंदरी को बेटी जैसा प्यार देता है। उसे खाना खिलाने से लेकर सुलाने, स्कूल ले जाने, वहां से लेकर आने का काम इशु ही करता है। सुंदरी अपने चाचू के बेहद करीब है।

इशु पर लगता है आरोप

एक दिन शक्ति, इशु का इंतजार करती है लेकिन वो समय पर नहीं पहुंचता, जब वो बाद में पहुंचता है तो देर हो चुकी होती है। इसके बाद से शक्ति थोड़ी बदल जाती है। वो किसी के भी टच से डरने लगती है। कहानी में आगे दिखाया जाता है कि सुंदरी की सहेली पुनि किसी मंदिर जाने का प्लान बनाती है। वो दोनों ये बाद इशु से छुपाती है। लेकिन सुंदरी अपने चाचू को बिना बताए ये काम नहीं कर पाती और आधे रास्ते से ही वो वापस आ जाती है। लेकिन पुनि के साथ दुष्कर्म हो जाता है। वो स्कूल जाती है और सुंदरी को कुछ गलत लगता है। वो इशु को बताती है। इशु, पुनि को अकेले में ले जा कर पूछताछ करता है। लेकिन बाद में उसी पर आरोप लग जाता है कि उसने पुनि के साथ गलत किया है।

इशु को गलत केस में फंसाया जाता है

इशु पर केस होता है। उसे खूब मारा जाता है। बाद में पुनि खुद से सच बताती है कि इशु ने कुछ नहीं किया था। इस बीच सुंदरी का किडनैप हो जाता है। एक आदमी उसे फोन में गेम खिलाने के बहाने ले जाता है। उसी जगह पर एक लड़की की लाश मिलती है जिसकी बॉडी के कुछ अंगों को बुरी तरह डीजल डालकर जला दिया गया है। बताया गया कि लड़की के साथ रेप किया गया था। अब इशु सुंदरी की तलाश में होता है। उसे डर होता है कि वो किडनैपर उसके साथ भी गलत कर सकता है।

सुंदरी के साथ दुष्कर्म

सुंदरी के साथ दुष्कर्म होता है। और वो किडनैपर उसे मारने की तैयारी में होता है। लेकिन तभी पुलिस की सतर्कता की वजह से सुंदरी, इशु को मिल जाती है। लेकिन किडनैपर भाग जाता है। सुंदरी की हालत बहुत खराब होती है। उसे हॉस्पिटल ले जाया जाता है जहां पता चलता है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। सुंदरी अपने होश में नहीं होती है। वो अपने ही चाचू को थप्पड़ मारती है। सुंदरी को ठीक होने में समय लगता है। इस बीच शक्ति आती है और वो उसे बताती है कि जिस दिन वो उससे मिलने नहीं आया था उस दिन उसके मामा ने ही उसका रेप किया था। इशु को गुस्सा आता है और वो मामा को मारने निकलता है। लेकिन वो तो पहले ही मर चुका होता है। शक्ति उसे बताती है कि उसे उस समय प्यार और सहारे की जरूरत थी। जब ये सब सुंदरी के साथ होताहै तब उसे समझ आता है कि शक्ति किस बारे में बात कर रही थी।

किडनैपर की लाश

कुछ सालों बाद सुंदरी नॉर्मल जिंदगी में लौट जाती है। शायद वो भूल चुकी थी कि उसके साथ क्या हुआ था। फिर एक दिन पुलिस को अचानक एक जली हुई लाश मिलती है। जांच में पता चलता है कि ये उसी किडनैपर की लाश है जिसने सुंदरी के साथ गलत किया था। फिल्म में ये नहीं दिखाया जाता है कि ये काम किसने किया है। लेकिन इशु ही हो सकता है। क्योंकि वो उसी दिन से उसकी तलाश में होता है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड8.2 रेटिंग वाली फिल्म की कहानी रोंगटे खड़े कर देगी, बच्ची के साथ होता है दुष्कर्म