पुलिसवाला ही बन गया चोर, 'दृश्यम' के डायरेक्टर की इस थ्रिलर फिल्म को देखकर घूम जाएगा दिमाग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अमेजन प्राइम वीडियो पर एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म का क्लाइमैक्स देख आपको दिमाग धूम जाएगा। 

पुलिसवाला ही बन गया चोर, 'दृश्यम' के डायरेक्टर की इस थ्रिलर फिल्म को देखकर घूम जाएगा दिमाग

क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम' बनाने वाले डायरेक्टर जीथु जोसेफ की एक और फिल्म है जो इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है। यूं तो ये फिल्म साल 2022 में आई थी, लेकिन इसकी जबरदस्त कहानी और ट्विस्ट की वजह से इस फिल्म को लोग आज भी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को रीकमंड कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम 'कूमन' (Kooman) है। आइए आपको इस फिल्म के बारे में बताते हैं।

कैसी है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी गिरीश के इर्द-गिर्द घूमती है। गिरीज केरल-तमिलनाडु बॉर्डर के पास बसे एक गांव में पुलिस कॉन्स्टेबल की नौकरी करता है। गिरीश का दिमाग यूं तो बहुत तेज होता है, लेकिन गांववाले और उसके साथी पुलिसकर्मी उसे ज्यादा भाव नहीं देते। कहानी में ट्विस्ट तक आता है जब उसका नया सीनियर ऑफिसर उसकी बेइज्जती करता है।

फिर क्या होता है?

अपने ही डिपार्टमेंट को नीचा दिखाने के लिए गिरीश चोरियां करना शुरू करता है। धीरे-धीरे उसे चोरी करने की आदत हो जाती है। कहानी में असली रोमांच तब आता है, जब एक रात गिरीश अनजाने में एक ऐसे सीरियल किलर को देख लेता है।

फिल्म की अच्छी बातें

1. गिरीश का किरदार आसिफ अली ने निभाया है। उन्होंने इस किरदार में जान फूंक दी है।

2. जीथु जोसेफ की ये खासियत है कि वह कहानी को बहुत धीरे-धीरे आगे बढ़ाते हैं और फिर अचानक गियर बदलते हैं। 'कूमन' का पहला हाफ जहां एक चोर-पुलिस के ड्रामे जैसा लगता है, वहीं दूसरा हाफ एक साइकोलॉजिकल और डार्क थ्रिलर का रूप ले लेता है।

3. फिल्म सिर्फ मर्डर मिस्ट्री नहीं है, बल्कि ये समाज की उस कड़वी सच्चाई को भी दिखाती है जहां आज भी लोग अंधविश्वास और तांत्रिकों के चक्कर में आकर अपनों की जान दांव पर लगा देते हैं।

क्या होता है कूमन का मतलब?

'कूमन' का मतलब मलयालम में ‘उल्लू’ होता है, जो रात के अंधेरे में जागता है और सब कुछ देखता है।

कहां देख सकते हैं ये फिल्म?

इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है। आप इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

क्यों देखें?

अगर आप 'दृश्यम' के फैन हैं और एक ऐसी फिल्म देखना चाहते हैं जिसकी स्क्रिप्ट अच्छी हो और जो क्लाइमेक्स तक आपको बांधकर रखे, तो 'कूमन' आपके लिए एक मस्ट-वॉच फिल्म है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।