साउथ की कॉमेडी ड्रामा फिल्म, ठीक कर देगी आपका मूड, 7.9 है इसकी IMDb रेटिंग

Feb 06, 2026 02:04 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

South Comedy Drama: अगर आप एक ऐसी फिल्म देखना चाहते हैं जो आपको मूड ठीक कर दे तो साउथ ये कॉमेडी ड्रामा फिल्म आपके लिए है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है।

साउथ की कॉमेडी ड्रामा फिल्म, ठीक कर देगी आपका मूड, 7.9 है इसकी IMDb रेटिंग

टनसाउथ के सुपरस्टार धनुष की एक फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर बहुत ज्यादा देखी जा रही है। इस फिल्म में न कोई एक्शन है और रोंगटे खड़े करने वाला सस्पेंस। ये फिल्म एक म्यूजिकल ड्रामा है, जो अपनी सादगी और इमोशन्स के कारण बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं अब ओटीटी पर भी धमाका कर रही है। आइए आपको इस फिल्म के बारे में बताते हैं।

फिल्म का नाम और कहानी

फिल्म का नाम ‘तिरुचित्रम्बलम’ है। इस फिल्म में 'पज्हम' उर्फ थिरुचित्रम्बलम (धनुष) की कहानी दिखाई गई है, जो एक डिलीवरी बॉय होता है। वह एक साधारण जीवन जीता है। उसके पिता (प्रकाश राज) के साथ उसके रिश्ते अच्छे नहीं होते हैं। उसकी जिंदगी में सिर्फ एक ही अच्छा रिश्ता होता है, उसकी बचपन की दोस्त शोभना (नित्या मेनन) के साथ है। पज्हम अपने जीवन में प्यार की तलाश करता है, लेकिन हर बार उसे असफलता मिलती है। इस दौरान शोभना हर कदम पर उसके साथ खड़ी रहती है।

तिरुचित्रम्बलम

फिल्म का रिव्यू

  1. एक्टिंग

धनुष ने एक मध्यमवर्गीय लड़के की भूमिका को बहुत अच्छे से निभाया है। उनकी सादगी दर्शकों को फिल्म से जोड़ती है। शोभना के किरदार में नित्या मेनन ने जान डाल दी है। आलोचकों ने उनकी और धनुष की केमिस्ट्री को फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बताया है। प्रकाश राज और भारतीराजा ने पिता और दादा की भूमिकाओं में बहुत अच्छा काम किया है।

2. अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत

धनुष और अनिरुद्ध की जोड़ी ने लंबे समय बाद इस फिल्म के लिए साथ काम किया। फिल्म के गाने जैसे 'Megham Karukatha' चार्टबस्टर रहे और बैकग्राउंड स्कोर ने कहानी के मिजाज को बखूबी पकड़ा है।

तिरुचित्रम्बलम

रेटिंग और ओटीटी

IMDb रेटिंग: 7.9/10

रोटन टोमैटोज: 100%

ओटीटी प्लेटफॉर्म: यह फिल्म सन एनएक्सटी (Sun NXT) और अमेजन प्राइम वीडियो पर है।

भाषा: यह फिल्म तमिल के साथ-साथ हिंदी में भी डब की गई है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म को 30 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 77.11 करोड़ और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 117.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।