साउथ की 8.3 IMDb रेटिंग वाली फिल्म, जिंदगी न मिलेगी दोबारा के फैंस को आएगी पसंद

Jan 07, 2026 02:27 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

South Cult Film: जियोहॉटस्टार है? ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ या ‘दिल चाहता है’ के फैन हैं? तो फिर आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। साउथ की ये फिल्म आपके लिए ही बनी है।

साउथ की 8.3 IMDb रेटिंग वाली फिल्म, जिंदगी न मिलेगी दोबारा के फैंस को आएगी पसंद

आज हम आपको साउथ की उस चुनिंदा फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने भाषा की सीमाओं को तोड़कर पूरे भारत में अपनी पहचान बनाई है। इस फिल्म को देखने के बाद आप फोन उठाएंगे और अपने दोस्त को कॉल करेंगे। जी हां, ऐसा ही करेंगे क्योंकि इस फिल्म में दोस्ती, सपने और बेंगलुरु की कहानी दिखाई गई है। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.3 रेटिंग है और ये एक ‘कल्ट क्लासिक’ फिल्म है।

फिल्म का नाम

अंजलि मेनन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का नाम ‘बेंगलुरु डेज’ है। इस फिल्म की कहानी तीन चचेरे भाई-बहनों— कुट्टन (निविन पॉली), अर्जुन (दुलकर सलमान) और दिव्या (नज्रिया नाजिम) के इर्द-गिर्द घूमती है। बचपन से ही इन तीनों का सपना होता है कि वे बड़े होकर बेंगलुरु में साथ रहें। जब वे इस शहर में पहुंचते हैं, तो उनकी जिंदगी उम्मीद से कहीं ज्यादा बदल जाती है।

साउथ फिल्म

लीड रोल में कौन है?

इस फिल्म में आज के दौर के तीन सबसे बड़े सितारे एक साथ नजर आएंगे — फहाद फासिल, दुलकर सलमान, निविन पॉली, नज्रिया नाजिम और पार्वती थिरुवोथु। फिल्म सिर्फ मस्ती के बारे में नहीं है। यह शादीशुदा जिंदगी की समस्याओं, अपंगता (Disability) के साथ जीने के संघर्ष और पुराने प्यार को भूलकर आगे बढ़ने की खूबसूरत यात्रा है।

क्यो हैं कल्ट?

इसमें कोई फिल्मी विलेन नहीं है। इसमें असली विलेन 'परिस्थितियां' और 'अतीत' है, जिनसे हर आम इंसान लड़ता है इसलिए हर दौर के लोग इस फिल्म से कनेक्ट कर पाते हैं। इसके गाने भी काफी अच्छे हैं और डायरेक्शन भी शानदार है।

साउथ फिल्म

आपको यह क्यों देखनी चाहिए?

अगर आप ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ या ‘दिल चाहता है’ जैसी फिल्मों के शौकीन हैं, तो जियोहॉटस्टार की यह फिल्म आपके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। यह फिल्म आपको सिखाती है कि परिवार और दोस्त ही वो सहारा है जो आपको किसी भी मुश्किल से बाहर निकाल सकता है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।