Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSouth biographical drama film based on real life with good IMDb Rating Mahanati on Amazon Prime Video
रियल लाइफ पर बनी है साउथ की ये फिल्म, 8.4 है इसकी IMDb रेटिंग, आपने देखी है?

रियल लाइफ पर बनी है साउथ की ये फिल्म, 8.4 है इसकी IMDb रेटिंग, आपने देखी है?

संक्षेप:

South Biographical Drama Film:

Jan 14, 2026 04:07 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

साउथ की एक एक्ट्रेस थीं सावित्री। उन्होंने 250 फिल्में की थीं। वह एक समय पर साउथ सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस लेने वालीं एक्ट्रेस थीं। जब वह 46 साल की थीं तब वह काेमा में चली गई थीं। 19 महीने तक कोमा में रहने के बाद 26 दिसंबर 1981 को उनका निधन हो गया था। आज हम आपको साउथ की जिस फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं वो फिल्म इन्हें पर बनी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फिल्म का नाम

इस फिल्म का नाम ‘महानटी’ (Mahanati) है। तमिल में इस फिल्म को ‘नडिगैयार थिलगम’ नाम दिया गया है। चिंता मत कीजिए इसको हिंदी में डब भी किया गया है। आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म 8.4 रेटिंग मिली है। ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी और आज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर रही है।

कीर्ति सुरेश

नेशनल अवॉर्ड

इस फिल्म में कीर्ति सुरेश ने दिवंगत एक्ट्रेस सावित्री का रोल प्ले किया है। उनकी एक्टिंग इतनी अच्छी थी कि उन्हें इस फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। फिल्म में दुलकर सलमान भी हैं। उन्होंने सावित्री के पति जेमिनी गणेशन का किरदार निभाया है। वहीं सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा ने पत्रकार की भूमिका अदा की है जो फिल्म में सावित्री की कहानी को दुनिया के सामने लाने का जरिया बनते हैं।

फिल्म क्यों देखें?

ये फिल्म 1950 और 1960 के दशक के ‘गोल्डन एरा’ को पर्दे पर दिखाती है। इसमें सिर्फ सावित्री की सफलता की कहानी नहीं दिखाई गई है, बल्कि एक महान कलाकार के संघर्षों को भी दिखाया गया है।

ये भी पढ़ें:8.8 है साउथ की इस रोमांटिक फिल्म की IMDb रेटिंग, प्राइम वीडियो पर देखें
ये भी पढ़ें:साउथ की क्राइम कॉमेडी फिल्म, IMDb रेटिंग 9.6, इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
कीर्ति सुरेश
Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।