कोरिया पहुंची तमिल एक्ट्रेस, नेटफ्लिक्स की फिल्म में Squid Game के स्टार्स के साथ आएंगी नजर
Made In Korea: नेटफ्लिक्स पर आ रही ‘मेड इन कोरिया’ फिल्म का नाम सुना है? ये कोई कोरियन फिल्म नहीं है, ये इंडियन फिल्म है जिसमें कोरिया के एक्टर्स ने काम किया है।

'मेड इन कोरिया'...ये नाम पढ़ते ही ऐसा लग रहा है न कि ये कोरिया की कोई फिल्म या सीरीज है? लेकिन ऐसा नहीं है। ये साउथ की फिल्म है। जी हां, इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस प्रियंका मोहन लीड रोल में नजर आने वाली हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म में वर्ल्ड फेमस कोरियन सीरीज 'स्क्विड गेम' के एक्टर्स भी दिखाई देने वाले हैं। यही कारण है कि प्रियंका मोहन और 'मेड इन कोरिया' आज के ट्रेंडिंग टॉपिक हैं। आइए आपको इस फिल्म और प्रियंका मोहन के बारे में थोड़ा और बताते हैं।
साउथ से कोरिया तक का सफर
'मेड इन कोरिया' को रा कार्तिक के डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में शेंबा (प्रियंका मोहन) की कहानी दिखाई गई है, जो तमिलनाडु के कन्याकुमारी की रहने वाली है। शेंबा का बचपन से सिर्फ एक ही सपना रहता है...कोरिया जाना और वहां के कल्चर को समझना। फिल्म में यही दिखाया गया है कि कैसे एक भारतीय लड़की कोरिया के सियोल शहर पहुंचती है और वहां के कल्चर में ढलने की कोशिश करती है।
'स्क्विड गेम' के एक्टर्स
इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) इसकी इंटरनेशनल स्टारकास्ट है। 'मेड इन कोरिया' में 'स्क्विड गेम' फेम एक्ट्रेस Park Hye-jin और No Ho-jin लीड रोल में नजर आने वाले हैं। प्रियंका मोहन और इन कोरियन सितारों के बीच की केमिस्ट्री और कल्चरल एक्सचेंज इंडियन ऑडियंस के लिए काफी नया होने वाला है।
कब और कहां देखें?
ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 12 मार्च 2026 को रिलीज होगी। आप इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में देख सकते हैं।
सार
फिल्म का नाम: मेड इन कोरिया
स्टार कास्ट: प्रियंका मोहन, Park Hye-jin, No Ho-jin
रिलीज डेट: 12 मार्च 2026
ओटीटी प्लेटफार्म: नेटफ्लिक्स
किन भाषाओं में आ रही है?: तमिल, तेलुगू, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम
कौन हैंं प्रियंका मोहन?
स्टार्सअनफोल्डेड की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका मोहन का जन्म 20 नवंबर 1995 को बेंगलुरु में हुआ था। खबर है कि उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई चेन्नई में की। बाद में, उन्होंने डॉन बॉस्को इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बेंगलुरु में एडमिशन लिया और इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री पूरी की। प्रियंका ज़्यादातर तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने कन्नड़ फिल्म, 'ओंध काठे हेला' से एक्टिंग में डेब्यू किया था। वह 'गैंग लीडर', 'सारिपोधा सनिवारम', 'डॉक्टर', 'डॉन', 'एथरक्कुम थुनिंधवन' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'दे कॉल हिम OG' में देखा गया था।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


