62 रातों में बनी थी साउथ की 8.4 रेटिंग वाली ये फिल्म, बजट था 25 करोड़ और कमाए थे 106.80 करोड़

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Best Action Thriller Movie: साउथ की एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है। बॉलीवुड ने इसका रीमेक बनाया था, लेकिन वो बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।

62 रातों में बनी थी साउथ की 8.4 रेटिंग वाली ये फिल्म, बजट था 25 करोड़ और कमाए थे 106.80 करोड़

लॉन्ग वीकेंड (1 मई 2026 से 3 मई 2026 तक) शुरू हो गया है। अगर आपका एक्शन थ्रिलर फिल्म देखने का मन है तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। आज हम आपको एक ऐसी एक्शन थ्रिलर फिल्म के बारे में बताएंगे जिसे बनाया तो 25 करोड़ के बजट में था, लेकिन इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 106.80 करोड़ रुपये कमाए थे। (ये भी पढ़ें: मई महीने में ओटीटी पर आ रही हैं 10 फिल्में-सीरीज, लिस्ट देख बना लें वीकेंड का प्लान)

फिल्म का नाम

ये फिल्म साल 2019 में आई थी, इसका नाम ‘कैथी’ है और इसे ‘कूली’ जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर लोकेश कनकराज ने डायरेक्ट किया था।

सिर्फ 62 रातों में बनकर तैयार हो गई थी ये फिल्म

निर्देशक लोकेश कनकराज ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने इस फिल्म की पूरी शूटिंग रात में की थी। दरअसल, फिल्म की कहानी एक ही रात की घटनाओं पर आधारित है, इसलिए इसे रिएलिस्टिक लुक देने के लिए टीम ने 62 रातों में इसकी शूटिंग पूरी की थी। (ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह vs अल्लू अर्जुन, बॉक्स ऑफिस के असली सुल्तान कौन? पिछली 5 फिल्मों का पूरा हिसाब)

बॉक्स ऑफिस पर 'कैथी' का धमाका

जब 'कैथी' रिलीज हुई थी, तो इसका मुकाबला थलपति विजय की फिल्म 'बिगिल' से था। बावजूद इसके, फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी थी।

फिल्मकैथीबिगिल
बजट25 करोड़180 करोड़
कमाई106.80 करोड़295.85 करोड़
आईएमडीबी रेटिंग8.4 रेटिंग6.7 रेटिंग

बॉलीवुड में बनी है रीमेक

'कैथी' की जबरदस्त सफलता को देखते हुए बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अजय देवगन ने इसका हिंदी रीमेक ‘भोला’ बनाई थी। हालांकि, 'भोला' बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखा पाई जो ‘कैथी’ ने दिखाया था।

बजट - 100 करोड़ रुपये

कलेक्शन - 123 करोड़ रुपये

आईएमडीबी रेटिंग - 5.8

क्यों हिट हुई थी ‘कैथी’?

1. ‘कैथी’ का बजट बड़ा नहीं था, लेकिन फिल्म में इमोशंस बहुत ज्यादा थे। ‘कैथी’ से लोग कनेक्ट कर पाए थे। उन्हें इमोशंस फील हुए थे। वहीं ‘भोला’ से लोग जुड़ नहीं पाए।

2. ‘कैथी’ में एक्शन सीन्स भी नैचुरल लग रहे थे। वहीं ‘भोला’ में इन एक्शन सीन्स को बड़ा चढ़ाकर दिखाया गया था।

3. कार्थी ने ‘कैथी’ के लिए अपनी बॉडी लैंग्वेज पर काफी काम किया था। वहीं अजय देवगन लोगों को इम्प्रैस करने में नाकामयाब रहे थे।

कहां देख सकते हैं ‘कैथी’ और ‘भोला’?

‘कैथी’ को आप तमिल और हिंदी सबटाइटल्स के साथ जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं। वहीं ‘भोला’ अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। ‘भोला’ में अजय के साथ तबू भी मेन रोल में थीं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।