Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSourav Joshi Finally Reveals His Fiancee Avantika Bhatt Face Photos Goes Viral On Social Media
फाइनली यूट्यूबर सौरव जोशी दिखा दिया गर्लफ्रेंड का चेहरा, खूबसूरती में नहीं किसी एक्ट्रेस से कम

फाइनली यूट्यूबर सौरव जोशी दिखा दिया गर्लफ्रेंड का चेहरा, खूबसूरती में नहीं किसी एक्ट्रेस से कम

संक्षेप:

कई सालों से सौरभ मिस्ट्री वुमन को लेकर चर्चा में हैं। फैंस भी उनके व्लॉग्स में मिस्ट्री वुमन के बारे में अंदाजा लगाते रहे। उसका चेहरा? हमेशा मास्क, सनग्लासेस, या किसी अच्छे इमोजी से छिपा रहता था।

Nov 21, 2025 07:16 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फेमस यूट्यूबर सौरव जोशी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। महज छोटी सी उम्र में सौरव ने जो मुकाम हासिल किया उसे पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। 37.5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर के साथ सौरव इंडिया के सबसे बड़े व्लॉगर्स में से एक हैं। सौरव के साथ-साथ उनकी फैमिली भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। बीते कुछ दिनों से सौरव अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। कई सालों से सौरभ मिस्ट्री वुमन को लेकर चर्चा में हैं। फैंस भी उनके व्लॉग्स में मिस्ट्री वुमन के बारे में अंदाजा लगाते रहे। उसका चेहरा? हमेशा मास्क, सनग्लासेस, या किसी अच्छे इमोजी से छिपा रहता था। वहीं, अब सालों बाद आखिरकार सौरभ ने सबको दिखा दिया कि कौन है वो लकी गर्ल।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कौन है सौरव की गर्लफ्रेंड

दरअसल, सौरव जोशी की गर्लफ्रेंड का नाम अवंतिका भट्ट है। यूट्यूबर ने फाइनली अपनी अवंतिका को फेस रिवील कर दिया है। पहली बार उन्होंने अवंतिका भट्ट की बगैर मास्‍क तस्‍वीरें शेयर की हैं। इससे पहले महीनों तक मंगेतर का चेहरा छिपाते रहे हैं। सोशल मीडिया पर अवंतिका की तस्वीरें आते ही जमकर वायरल हो रही हैं। हर कोई उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहा है।

गर्लफ्रेंड संग दिए रोमांटिक पोज

सौरव जोशी ने अपने इंस्‍टाग्राम पर अपनी गर्लफ्रेंड अवंतिका भट्ट संग तस्वीरें शेयर कर कमेंट बॉक्स में उन्हें टैग किया और लाल दिल वाला इमोजी बनाया। उन्होंने कुल 8 तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें सौरव और अपनी अवंतिका के साथ रोमांटिक पोज देते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों पर उनके फैंस सौरभ जोशी की इस तस्वीर पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं, और साथ ही बधाइयों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।