सौरव गांगुली पर बन रही फिल्म का पोस्टर देख भड़के लोग, लिखा- मजाक चल रहा है यहां

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

खराब पोस्टर के कारण सौरव गांगुली पर बनने वाली बायोपिक को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। बता दें, इस फिल्म में राजकुमार राव, सौरव गांगुली का किरदार निभाते नजर आएंगे।

सौरव गांगुली पर बन रही फिल्म का पोस्टर देख भड़के लोग, लिखा- मजाक चल रहा है यहां

सौरव गांगुली के जन्मदिन के खास मौके पर मेकर्स ने उनकी अपकमिंग बायोपिक 'दादा – द सौरव गांगुली स्टोरी' का पहला लुक पोस्टर जारी किया है। फिल्म के पहले पोस्टर में साल 2002 की ऐतिहासिक नेटवेस्ट ट्रॉफी जीत के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में सौरव गांगुली के शर्ट उतारकर हवा में लहराने वाले आइकॉनिक मोमेंट को रीक्रिएट किया गया है। हालांकि, लोगों को ये पोस्टर पसंद नहीं आया।

राजकुमार राव और सौरव गांगुली का कैप्शन

राजकुमार राव ने इस पोस्टर को शेयर कर सौरव गांगुली को जन्मदिन की बधाई दी। वहीं, खुद सौरव गांगुली ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, 'अब तक का सबसे बेहतरीन गिफ्ट! राजकुमार राव को मेरा कवर ड्राइव खेलते हुए देखने का बेसब्री से इंतजार है।'

पोस्टर देखते ही भड़क उठे लोग

भले ही सौरव गांगुली को ये तोहफा पसंद आया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस को राजकुमार राव का ये लुक बिल्कुल रास नहीं आ रहा है। पोस्टर के रिलीज होते ही यूजर्स ने इसकी खराब एडिटिंग और लुक को लेकर मेकर्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, 'बिल्कुल अच्छा नहीं है। इससे बेहतर काम तो एआई कर देता!' दूसरे यूजर ने घबराते हुए लिखा, 'प्लीज नहीं! सर प्लीज इसे हटा दीजिए, बहुत फेक लग रहा है। अभी सिर्फ 29 सेकंड हुए हैं, प्लीज हटा दीजिए।' वहीं तीसरे यूजर ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, 'दादा का बहुत ही खराब एडिटेड पोस्टर। मजाक चल रहा है यहां।'

फिल्म की स्टार कास्ट

क्रिटिसिज्म के बीच, फिल्म की स्टार कास्ट और मेकर्स की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। इस बायोपिक का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर विक्रम आदित्य मोटवाने कर रहे हैं, जबकि इसकाे प्रोड्यूस लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में सौरव गांगुली का रोल राजकुमार राव, डोना गांगुली (पत्नी) का किरदार तान्या मानिकतला, निरूपा गांगुली (मां) की भूमिका अपराजिता आढ़्या और चंडी गांगुली (पिता) का रोल शाश्वत चटर्जी निभाते नजर आएंगे।

क्या होगी फिल्म की कहानी?

मेकर्स के अनुसार, इस फिल्म में सौरव गांगुली के क्रिकेटर बनने से लेकर भारत के सबसे प्रभावशाली कप्तानों में से एक बनने तक के सफर को दिखाया जाएगा। फिल्म में उनके करियर को आकार देने वाले उनके अटूट संकल्प, जुझारूपन और भारतीय क्रिकेट की तस्वीर बदलने में उनकी भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

कब रिलीज हो रही है ये फिल्म?

मेकर्स ने पोस्टर रिलीज करने के साथ-साथ इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान किया है। ये फिल्म 14 मई 2027 के दिन बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

बॉक्स ऑफिस क्लैश

‘दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी’ जिस दिन रिलीज होने वाली है उसी दिन जाह्नवी कपूर, टाइगर श्रॉफ और लक्ष्य की ‘लग जा गले’ भी आने वाली है। मतलब बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों का क्लैश होने वाला है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।