सोनी लिव की 10 सबसे ज्यादा IMDb रेटिंग वाली फिल्में, साउथ की मूवीज का दबदबा

Dec 21, 2025 01:08 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Sony Liv Highest IMDb Rating Films: आज हम आपको सोनी लिव पर मौजूद सबसे ज्यादा आईएमडीबी रेटिंग वाली फिल्मों के नाम बता रहे हैं। इस लिस्ट में साउथ की फिल्मों का दबदबा देखने को मिला है।

सोनी लिव की 10 सबसे ज्यादा IMDb रेटिंग वाली फिल्में, साउथ की मूवीज का दबदबा

अगर आप अच्छी फिल्में देखने के शौकीन हैं तो हम आपको सोनी लिव पर मौजूद टॉप 10 सबसे ज्यादा आईएमडीबी रेटिंग वाली फिल्मों के नाम बता रहे हैं। इस लिस्ट में साउथ की फिल्मों का दबदबा देखने को मिला है। लिस्ट में पहले नंबर पर नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म कदैसी विवसयी है। यह फिल्म तमिल भाषा की ड्रामा फिल्म है। फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.7 है।

2018 एवरीवन इज अ हीरो: लिस्ट में दूसरे नंबर पर मलयालम भषा की फिल्म 2018 एवरीवन इज अ हीरो है। यह फिल्म केरल में आई बाढ़ पर आधारित है। फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है।

गर्गी और मनाडु: लिस्ट में तीसरे नंबर पर तमिल भाषा की थ्रिलर ड्रामा फिल्म गर्गी है। फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है। चौथे नंबर पर तमिल भाषा की साइंस फिक्शन फिल्म मनाडु है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है।

सऊदी वेल्लाक्का और पोर थोजिल: 5वें नंबर पर पोर थोजिल है। यह एक तमिल भाषा की थ्रिलर फिल्म है।फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8 है। फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। छठे नंबर पर सऊदी वेल्लाक्का है। यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8 है। सऊदी वेल्लाक्का मलयालम भाषा की क्राइम थ्रिलर ड्रामा है।

पैरासाइट और बाहुबली 2: लिस्ट में 7वें नंबर पर कोरियन डार्क कॉमेडी फिल्म पैरासाइट है। यह एक साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है। फिल्म साल 2019 में रिलीज होगी। फिल्म के नाम चार ऑस्कर जीते हैं। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.5 है। लिस्ट में 8वें नंबर पर साल 2017 में आई फिल्म बाहुबली 2 है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है।

बाहुबली और इटलू अम्मा: लिस्ट में 9वें नंबर पर साल 2015 में आई फिल्म बाहुबली है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8 है। वहीं, 10वें नंबर पर तेलुगु भाषा की फिल्म इटलू अम्मा है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।