नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए 'मसीहा' बने सोनू सूद, पीएम नरेंद्र मोदी को दिया श्रेय
नेपाल में बाढ़ से आई तबाही के बाद बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद मदद के लिए पहुंच गए हैं। एक्टर अपने साथ जरूरत का सामान लेकर पहुंचे हैं। एक्टर नए कहा कि वो आने वाले महीनों में कोशिश करेंगे की नेपाल के लोगों की जिंदगी फिर से पहले जैसी कर सके।

नेपाल में आई भारी तबाही के बाद अब बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद पीड़ित लोगों की मदद के लिए पहुंच गए हैं। सोनू अकेले नहीं पहुंचे हैं, बल्कि अपने साथ बाढ़ की चपेट में आए पीड़ित लोगों के लिए राहत सामग्री लेकर पहुंचे हैं। एक्टर ने खुद कन्फर्म करते हुए कहा कि उनकी चैरिटी फाउंडेशन की टीम सभी जरूरत की चीज़ों के साथ नेपाल पहुंच गई है। जिन जगहों को बाढ़ ने तबाह कर दिया वहां के लोगों तक मदद पहुंचाई जाएगी। एक्टर ने पीएम नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की।
नेपाल पहुंचे सोनू सूद
सोनू सूद ने ANI से बात करते हुए कहा कि हम यहां बाढ़ पीड़ितों से मिलने और उन्हें राहत सामग्री बांटने आए हैं। हम उनकी जिंदगी को फिर से बसाने की कोशिश करेंगे। हम बहुत सारे कंबल और खाने-पीने का सामान लाए हैं। हम यह पक्का करने की कोशिश करेंगे कि आने वाले महीनों में भी नेपाल को राहत मिलती रहे। सोनू ने आगे ये भी कहा कि सामान के साथ नेपाल आना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि इसके लिए बहुत पेपरवर्क से गुजरना पड़ता है। लेकिन आने वाले महीनों में भी एक्टर और उनकी टीम लगातार कोशिश करेंगी कि बाढ़ से पीड़ित लोगों की जिंदगी फिर से बसाई जा सके।
सोनू सूद ने की पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ
पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ में सोनू सूद ने कहा , ‘मुझे लगता है कि भारत सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। इसका पूरा श्रेय हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। नेपाल को जिस तरह की मदद दी गई है, वह तारीफ के हकदार हैं। मुझे लगता है कि हमें यह मदद जारी रखनी चाहिए क्योंकि उन्हें इसकी जरूरत है। जब मैं वहां जाकर उन परिवारों से मिलता हूं, तो मुझे पता चलता है कि यह समस्या कुछ हफ्तों या महीनों में हल नहीं होने वाली है। हमें अपना सपोर्ट जारी रखना होगा। मुझे लगता है कि यही एकमात्र तरीका है जिससे हम उन्हें उनकी सामान्य जिंदगी में वापस ला सकते हैं।’ एक्टर ने आगे कहा किआप देख सकते हैं कि वहां कितनी तबाही हुई है। अगर हम अभी मदद नहीं करेंगे तो कब करेंगे? एक्टर ने बड़ी कंपनियों के लिए कहा कि उन्हें CSR के साथ नेपाल में आना चाहिए।
सोनू सूद ने याद दिलाया लोगों का फर्ज
सोनू ने आगे कहा कि ये सबका फर्ज है कि वो अपने तरीके से मदद करे। वो बहुत सारे कंबल और खाने पीने का सामान अपने साथ लेकर आए हैं। इसके अलावा वो लोगों से पूछ भी रहे हैं कि उन्हें जिस भी चीज की जरूरत है वो बताए जिससे और भी जरूरत का सामान लाया जा सके।
नेपाल की बाढ़ से मची तबाही
26 अगस्त, बुधवार को नेपाल में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। अथॉरिटी के मुताबिक इस आपदा में 939 लोगों की डेथ हो गई है। 3,925 लोग लापता हैं। इसमें 592 विदेशी लोग भी शामिल हैं। बाढ़ आपदा के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। नेपाल में लापता लोगों की लिस्ट में कई भारतीय भी शामिल हैं। सोनू सूद समेत कई संस्था नेपालमें मदद पहुंचा रही हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि तबाही की चपेट में आए लोगों की जिंदगी फिर से बसाई जा सके।


