Cannes 2026: ‘ट्रोलिंग की लत...’, आलिया भट्ट हुईं ट्रोल तो सामने आए सोनू सूद, दे दिया तगड़ा वाला जवाब

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Alia Bhatt Trolling: एक्ट्रेस आलिया भट्ट कान फिल्म फेस्टिवल 2026 की रेड कार्पेट पर जब पहुंचीं तो उन्हें कुछ ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। आलिया भट्ट की ट्रोलिंग के बीच सोनू सून ने अपने एक्स पर एक पोस्ट किया है। सोनू सूद के इस पोस्ट को लोग आलिया भट्ट की ट्रोलिंग से जोड़कर देख रहे हैं। 

Cannes 2026: ‘ट्रोलिंग की लत...’, आलिया भट्ट हुईं ट्रोल तो सामने आए सोनू सूद, दे दिया तगड़ा वाला जवाब

सोशल मीडिया पर इन दिनों आलिया भट्ट के कान फिल्म फेस्टिवल के लुक वायरल हो रहे हैं। इंस्टाग्राम पर जब कान फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट का वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने उन्हें ये कहकर ट्रोल किया कि इंटरनेशनल मीडिया ने उन्हें रेड कार्पेट पर बिल्कुल भी अटेंशन नहीं दी। आलिया भट्ट की सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच सोनू सूद ने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट लिखा। इस पोस्ट में सोनू सूद ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन सोनू सूद के इस पोस्ट को आलिया भट्ट की ट्रोलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

सोनू सूद ने बिना नाम लिए आलिया के हक में लिखा पोस्ट?

सोनू सूद ने जो पोस्ट लिखा, उसमें एक्टर ने कहा- जब हमारा कोई इंटरनेशनल स्टेज पर जाता है, तो हमारे लिए ये गर्व की बात होनी चाहिए, न कि उसमें गलतियां ढूंढने का मौका। हर उपलब्धि को कैमरा, हेडलाइन्स या अनजान लोगों से हामी मिलना ही उसे सार्थक नहीं बनाता है। उस जगह खड़े होने की हिम्मत, अपने क्राफ्ट को प्रदर्शित करना और अपनी यात्रा को ग्रेस के साथ लेकर चलना भी एक उपलब्धि है।

सोनू सूद की सलाह- प्रोत्साहित करने वाले बनो

सोनू सूद ने आगे लिखा- ऐसी दुनिया में जहां लोगों को ट्रोलिंग की लत है, लोगों को प्रोत्साहित करना चुनें। क्योंकि जो लोग सपने बनाने में व्यस्त होते हैं, उनके पास किसी को नीचे गिराने का समय नहीं होता है। मेरे दोस्त, आप ऐसे ही चमकते रहें। सही लोगों ने तुम्हारी चमक देखी है।

सोनू सूद के पोस्ट पर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?

सोनू सूद के इस पोस्ट पर लोगों ने अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा- कौन सी उपलब्धियां सर? उन्होंने अपने साथ वाले लोगों से रोल्स को छीना है। उन्होंने जो भी पाया है वो नेपोटिज्म के कारण पाया। ऐसा कहने के लिए माफी चाहता हूं सर, लेकिन आलिया भट्ट के गॉडफादर करण जौहर कभी भी आपको लीड रोल में कास्ट नहीं करेंगे। एक ने लिखा- सर जी, ये भी कॉमन सेंस है कि अगर कोई आपकी तस्वीरें या वीडियो न क्लिक कर रहा हो, तो आप वहां से साइड हट जाएं। वो आत्म सम्मान है। इतनी देर वहां रुक कर खुद की बेइज्जती कराना ठीक नहीं है। एक ने लिखा- सर आपने बिल्कुल ठीक किया। हमें जरूरत है उन लोगों की जो लोगों को ट्रोल नहीं बल्कि प्रोत्साहित करें। एक ने लिखा- गर्व होता सर, लेकिन यहां इंसान ही गलत है।

आलिया ने भी दिया था ट्रोल को जवाब

बता दें, आलिया भट्ट ने भी खुद एक ट्रोल को जवाब दिया था। एक यूजर ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- बेचारी, किसी ने इसे नोटिस नहीं किया। इस बात का जवाब देते हुए आलिया ने लिखा था- बेचारी क्यों? आपने तो मुझे नोटिस किया है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।