राजपाल यादव के सपोर्ट में आए सोनू सूद, लिखा- इंडस्ट्री को उसे यह याद दिलाना चाहिए कि वह…

Feb 10, 2026 11:32 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Sonu Sood Rajpal Yadav: राजपाल यादव मुश्किल में हैं। ऐसे में सोनू सूद उनके सपोर्ट में सामने आए हैं। सोनू सूद ने राजपाल यादव के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है।

राजपाल यादव के सपोर्ट में आए सोनू सूद, लिखा- इंडस्ट्री को उसे यह याद दिलाना चाहिए कि वह…

राजपाल यादव के तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के बाद सोनू सूद उनके सपोर्ट में सामने आए हैं। सोनू सूद ने राजपाल यादव को गिफ्टेड एक्टर कहा। उन्होंने ये भी वादा किया कि वे अपनी आने वाली फिल्म में राजपाल यादव को कास्ट करेंगे और उसके बदले अभी ही उन्हें साइनिंग अमाउंट देंगे। इतना ही नहीं उन्होंने इंडस्ट्री के दूसरे प्रोड्यूसर्स से भी रिक्वेस्ट की है कि वे भी इस मुश्किल वक्त में राजपाल यादव के साथ खड़े रहें।

क्या बोले सोनू सूद?

सोनू सूद ने लिखा, ‘राजपाल यादव टैलेंटेड एक्टर हैं, जिन्होंने हमारी इंडस्ट्री को सालों तक अविस्मरणीय काम दिया है। कभी-कभी जीवन हमारे साथ अन्याय कर बैठता है। इसकी वजह प्रतिभा की कमी नहीं, बल्कि वक्त की मार होती है। वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे और मेरा मानना है कि यह हम सभी—निर्माताओं, निर्देशकों और सहकर्मियों के लिए एक साथ खड़े होने का समय है।’

‘वह अकेला नहीं है’

सोनू ने आगे लिखा, ‘भविष्य के काम के बदले दी जाने वाली एक छोटी-सी साइनिंग फीस कोई दान नहीं, बल्कि उनका सम्मान (गरिमा) है। जब हमारा अपना कोई कठिन दौर से गुजर रहा हो, तो इंडस्ट्री को उसे यह याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है। इसी तरह हम साबित करते हैं कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं, बल्कि एक परिवार हैं।’

तिहाड़ जेल में क्यों हैं राजपाल यादव?

साल 2010 में राजपाल यादव ने फिल्म ‘अता पता लापता’ को फाइनेंस करने के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई और बैंक में पैसे न होने की वजह से मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को दिया हुआ चेक बाउंस हो गया। मामला कोर्ट में पहुंचा। कोर्ट ने कई बार राजपाल यादव को राहत दी, लेकिन वह बकाया रकम नहीं दे पाए। ऐसे में कोर्ट ने उन्हें बिना किसी देरी के तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का निर्देश दिया। सरेंडर करने से पहले राजपाल यादव इमोशनल हो गए और कहा, ‘कोई उपाय नहीं दिख रहा। न पैसे हैं और न कोई दोस्त है। मुझे इस मुश्किल से अकेले ही निपटना होगा।’

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।