
जानिए सलमान खान को कैसी लगी सोनू सूद की फिल्म फतेह, एक्टर ने खुद बताया
- सोनू सूद अपनी फिल्म फतेह को लेकर खबरों में बने हुए हैं। हाल में एक्टर ने X यूजर के साथ सलमान खान और शाहरुख खान के बारे में बात की। एक्टर ने ये भी बताया कि भाईजान को एक्टर की फिल्म कैसी लगी।
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद अपनी फिल्म फतेह के लिए खबरों में बने हुए हैं। हाल में एक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन में अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए। इस सेशन में एक्टर ने शाहरुख खान और सलमान खान के बारे में भी बात की। एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या वह शाहरुख खान के साथ कोई फिल्म करेंगे, तो सोनू ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, ‘फतेह -2 प्लान कर लेंगे भाई के साथ।’
इसके बाद एक यूजर ने सोनू और शाहरुख खान की एक तस्वीर भी शेयर कर दी। यूजर ने लिखा फतेह 2 की फोटो लीक हो गई'। इसके जवाब में एक्टर ने लिखा 'फतेह 2 तैयार है'।
एक यूजर ने सोनू से पूछा की फिल्म फतेह देखने के बाद सलमान खान का कैसा रिएक्शन था?' इसके जवाब में एक्टर ने लिखा 'सलमान भाई को सिंगल शॉट एक्शन सीक्वेंस बहुत पसंद आया।' एक्टर ने सलमान को अपना बड़ा भाई भी बताया!
सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' 17 जनवरी 2025 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस और विजय राज अहम भूमिका निभा रहे हैं। सोनू ने एलान किया है कि फिल्म से होने वाले मुनाफे का पूरा हिस्सा दान में दिया जाएगा। उनका मानना है कि लोगों का पैसा लोगों के पास जाना चाहिए। खास बात यह है कि फिल्म के पहले दिन टिकट की कीमत सिर्फ 99 रुपये होगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख सकें।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




