Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडsonu nigam sings tere mere sapne with satish shah wife Madhu during prayer meet people praise him after watching video
सोनू निगम ने सतीश शाह की वाइफ को खूबसूरत तरीके से दिलाई उनकी याद, देखें वीडियो

सोनू निगम ने सतीश शाह की वाइफ को खूबसूरत तरीके से दिलाई उनकी याद, देखें वीडियो

संक्षेप:

सतीश शाह की प्रेयर मीट के वीडियो देखकर लोग हैरान हैं। कुछ लोग लिख रहे हैं कि उन्होंने कैसी लाइफ जी थी ये मरने के बाद भी दिख रहा है। सोनू निगम ने सतीश शाह की अल्जाइमर पेशेंट वाइफ को उनकी याद दिलाई।

Tue, 28 Oct 2025 10:39 AMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सतीश शाह के निधन के बाद उनके करीबियों ने प्रेयर मीट की। इसका एक इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सोनू निगम सतीश की पत्नी मधु के साथ बैठे हैं। दोनों मिलकर उनका फेवरिट गाना तेरे-मेरे सपने अब एक रंग हैं, गा रहे हैं। सोमवार को यह प्रेयर मीट मुंबई में हुई थी। यहां साराभाई वर्सस साराभाई की कास्ट भी जुटी थी और सतीश को गाते-गुनगुनाते हुए श्रद्धांजलि दी गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मधु ने गाया गाना

सतीश शाह की प्रेयर मीट जुहू में हुई थी। इसमें इंडस्ट्री के कई लोग जुटे हैं। सतीश शाह के करीबियों ने उनके फेवरिट गाने गाकर सतीश को याद किया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सोनू घुटनों के बल बैठे सतीश की वाइफ मधु के पास बैठे हैं। वह गाना शुरू करते हैं और मधु से गाने को कहते हैं। दोनों साथ में मिलकर 'तेरे मेरे सपने अब एक रंग हैं', गाते हैं। मधु ये गाना गाती हैं। इस वीडियो को देखकर लोग इमोशनल हो रहे हैं।

लोगों ने सोनू निगम की तारीफ

एक ने लिखा है, यह देखना बहुद दर्दनाक है। सोनू निगम को सैल्यूट है जो उन्होंने इतनी खूबसूरती से उन्हें सतीशजी के साथ प्यारी यादें ताजा करवाईं और उनका फेवरिट गाना गाया। एक और ने लिखा है, देखना बहुत सुखद है कि किस तरह से ये लोग जिंदगी को सेलिब्रेट करते हैं, मौत के बाद भी उसी तरह से। सतीशजी ने क्या जिंदगी जी होगी। एक कमेंट है, शुक्रिया सोनूजी उनके दिमाग को अपनी सिंगिंग से कनेक्ट करने के लिए। एक और ने लिखा है, इतने सारे लोग हैं, सतीशजी जरूर अच्छे इंसान रहे होंगे। उम्मीद है उनकी वाइफ ठीक हो जाएंगी। एक ने लिखा है, बहुत अच्छा सोनूजी आपने धीरे-धीरे उनकी याद्दाश्त वापस ला दी।

दोस्तों ने फिर गाया साराभाई

प्रेयर मीट में उनके साथियों ने एक बार फिर से साराभाई का टाइटल सॉन्ग गाया। उनके अंतिम संस्कार में भी सबने मिलकर ये गाना गाया था। बता दें कि 25 अक्तूबर को सतीश शाह का निधन दोपहर 2 बजे के आसपास हो गया था। पड़ोसियों की दी हुई जानकारी के मुताबिक, वह उस वक्त खाना खा रहे थे। सतीश शाह की पत्नी मधु शाह अल्जाइमर्स की मरीज हैं। इस बीमारी में इंसान की यादाश्त चली जाती है और कई सारी समस्याएं होती हैं। सतीश शाह के निधन के बाद सचिन पिलगांवकर बता चुके हैं कि वह अपनी पत्नी मधु की देखरेख के लिए और जीना चाहते थे। इसी वजह से उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट करवाया था।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल, दोनों ही माध्यमों में अपनी पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन, कंटेंट प्लानिंग और एग्जिक्यूशन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिन्हें वह दिलचस्प अंदाज में खबरों के जरिए पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।