मुझपे अटैक हुआ लेकिन बचाया भी पाकिस्तान ने… सोनू निगम ने फिर याद किया कराची ब्लास्ट
सोन निगम साल 2004 में कराची बम ब्लास्ट में बाल-बाल बचे थे। उन्होंने इस घटना की याद में एक रील साझा की है। इसमें बताया गया है कि सोनू के पाकिस्तान के टूर के दौरान क्या हुआ था।

सोनू निगम साल 2004 में कराची में टूर के लिए गए थे। वहां बम ब्लास्ट में उनकी जान जाने से बची थी। इस घटना के बारे में वह पहले भी बता चुके हैं। अब उन्होंने एक रील रीशेयर की है। यह क्लिप एक डॉक्यूमेंट्री की है जो इसी घटना पर बनी थी। रील जिस शख्स ने पोस्ट की है उसका नाम अर्सलान खान है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर उस शख्स ने सोनू निगम की पाकिस्तान कॉन्सर्ट की कई रील्स शेयर की हैं।
ब्लास्ट में हुई थी कई लोगों की मौत
शख्स ने लिखा है, '10 अप्रैल में सिर्फ दस दिन बाकी हैं। कराची में 10 अप्रैल 2004 को सोनू भैया के टूर के दौरान क्या हुआ था, इस पर एक छोटी सी डॉक्युमेंट्री।' इसमें बताया गया है कि जहां सोनू निगम का प्रोग्राम होना था। उसके पास ही बम ब्लास्ट हो गया था। इसमें कई लोग मरे और घायल हुए थे। इस घटना के बाद भी सोनू ने परफॉर्म किया था।
ब्लास्ट के बाद शो नहीं किया कैंसल
क्लिप में वॉइस ओवर है, उस वक्त उन लोगों ने बस घुमाई और घूमकर मरीना होटल था, उसकी पार्किंग में ले गए। मरीना होटल में जब बताया कि हमें कुछ देर के लिए रुकना है, वो सोनू निगम है तो वो तो बहुत खुश हो गए। वे बोले, 'सोनू निगम हैं, आप उनको अंदर लेकर आएं। ये लोग अंदर लेकर गए, लॉबी में बैठे, सोनू को रिलैक्स किया। सोनू बहुत परेशान थे। वहां पर सिक्योरिटी वगैरह ने को-ऑर्डिनेशन की थी तो दो रास्ते थे कि यहां से वापस होटल चले जाएं या वेन्यू पर जाएं। तो फुरकान भाई ने आइडिया दिया कि होटल चले गए तो शो कैंसल करना पड़ेगा क्योंकि दोबारा होटल से इनको वापस नहीं ला सकेंगे।'
कॉन्सर्ट में गाए थे सुपरहिट गाने
इसके बाद सोनू निगम ने कंसर्ट में पाकिस्तान की जनता के सामने गाना गाया, 'क्या बेबसी है ये क्या हैं मजबूरियां, हम पास हैं फिर भी कितनी हैं दूरियां।' इस पर उन्हें खूब तालियां और सीटियां मिलीं। सोनू ने अपने कई हिट गाने गाए।
बाल-बाल बचे थे सोनू निगम
रील में आगे वॉइसओवर है, 'हमने क्रॉस किया, बस ने क्रॉस किया। बस के बिल्कुल बैकसाइड में ब्लास्ट हुआ। सब तितर-बितर हुए। लोग आगे की ओर भागे तो हम ग्राउंड की तरफ कोने पर रुके और बस सीधे ग्राउंड में चली गई। ग्राउंड में जाकर फुरकान भाई लोग नीचे उतरे। इन्होंने सिक्योरिटी को हेल्प की आवाज लगाई तो तुरंत सिक्योरिटी वहां आ गई और घेरे में ले लिया।'
काफी देर बाद स्टेज पर पहुंचे थे सोनू
एक रील में ऑर्गनाइजर फुरकान ने बताया कि ब्लास्ट के बाद कैसे व्यवस्थाएं की गई थीं। उन्होंने बताया कि सोनू को भारी सुरक्षा के बीच वेन्यू पर ले जाया गया। उनके साथ पाकिस्तानी रेंजर्स भी थे। ओपनिंग एक्ट अरशद महमूद का था, जिसका टाइम बढ़ा दिया गया ताकि दर्शक इंगेज जरें। सोनू बैकस्टेज पर थे। सोनू परफॉर्मेंसेज सुनते रहे।
भारत-पाक रिश्ते पर बोले थे सोनू
स्टेज पर पहुंच के सोनू बोले, 'मैं कोशिश करता हूं कि आपको एंटरटेन किया जाए। आज की शाम जो है, आ लोग जल्दी में तो नहीं हैं बिल्कुल भी? मैं ये कह के इस प्रोग्राम की शुरुआत करना चाहता हूं कि बहुत बदकिस्मत रहे हैं भारत और पाकिस्तान के लोग। जिन्हें इतना प्यार, इतने सालों से मिस कर रहे थे, चाहे इंडिया में हों या पाकिस्तान में। दुआ कीजिए कि हमारा ये प्यार हमेशा बढ़ता रहे।'
पाकिस्तान ने ही बचाया
एक हिस्से में फुरकान बताते हैं कि हर 10 अप्रैल को मैसेज आता था कि हम भाई हैं। मौत के मुंह से साथ में बचे। उन्होंने बताया, सोनू ने कहा था, 'मुझपे अटैक यहां पर हुआ लेकिन बचाया भी पाकिस्तान ने।' बता दें कि फुरकान अब इस दुनिया में नहीं हैं। मार्च 2025 में उनका निधन हो चुका है।
हनुमान चालीसा का मानते हैं चमत्कार
बता दें कि सोनू पहले भी बता चुके हैं कि कराची में उन पर हमला हुआ था। उनके बगल वाली गाड़ी के परखच्चे उड़ गए थे। सोनू ने बताया था कि उनकी बस जिस बम पर थी उसका रिमोट नहीं दब पाया था जिससे वह और उनका पूरा परिवार बच गया था। सोनू निगम खुद पर बजरंगबली की कृपा मानते हैं। उन्होंने कहा था कि वह हर शो से पहले हनुमान चालीसा पढ़कर जाते थे। कराची में भी गए थे और उस घटना के बाद उनकी आस्था और बढ़ गई।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


