सोनू निगम बोले- मैंने स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट पर इसलिए कुछ नहीं बोला क्योंकि मैंने अपने पिता से…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सोनू निगम ने नीट पेपर लीक के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन पर टिप्पणी न करने के अपने फैसले का कारण बताया। पढ़िए क्या बोले सिंगर।

Sonu Nigam
सोनू निगम का बड़ा बयान

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल जुलाई में, सोनू निगम एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उस कार्यक्रम के दौरान पपराजी ने उनसे नीट पेपर लीक के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के बारे में सवाल पूछा था। हालांकि, उन्होंने रिएक्ट करने से इनकार कर दिया था। ऐसे में सोशल मीडिया पर कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने लगे थे। वहीं अब सोनू निगम ने चुप्पी की वजह बताई।

पढ़िए सोनू निगम का बयान

सोनू ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मेरी नजर में, जब आप अपने गुरु पंकज उधास को श्रद्धांजलि देने आए हों, तो उस समय राजनीति की बात करना अनादरपूर्ण है। और मैं वहां मौजूद प्रेस और मीडिया से भी यही उम्मीद करता हूं कि वे भी उसी मर्यादा को बनाए रखें। मैंने अपने पिता को यह वचन भी दिया है कि मैं ऐसी किसी भी चीज पर टिप्पणी नहीं करूंगा जिसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है।'

धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के खिलाफ मैंने आवाज उठाई थी- सोनी निगम

गायक ने आगे कहा, 'मेरे फोन पर सोशल मीडिया नहीं है। मेरी जिंदगी संगीत और भक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है। मैंने अपनी जिंदगी में कई बार कड़े फेसले लिए हैं और सिस्टम में बड़े बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाई है। धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के खिलाफ आवाज उठाने से लेकर कलाकारों को रॉयल्टी दिलाने तक, मैंने अकेले ही हिम्मत के साथ इन मुद्दों को उठाया है। अब दूसरों को भी हिम्मत दिखाकर नए कदम उठाने दें और देखें कि वे अपनी दृढ़ता से क्या बदलाव ला सकते हैं। उन्हें असली योद्धा बनने दें, न कि सिर्फ सोशल मीडिया पर मजाक का पात्र बनें।'

इन सेलेब्स ने किया था स्टूडेंट्स का सपोर्ट

हुमा कुरैशी, सोनाक्षी सिन्हा, सलमान खान और आलिया भट्ट सहित कई मशहूर हस्तियों ने नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया था और तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी। ऐसे में 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया था।

सोनू निगम का वर्कफ्रंट

सोनू ने हाल ही में फिल्म 'बटवारा 1947' के गाने 'तबस्सुम' को अपनी आवाज दी है। ए.आर. रहमान ने म्यूजिक दिया है और जावेद अख्तर ने इसके बोल लिखे हैं। इस गाने को अली फजल, ईशा संधीर, करण देओल और कनिका कपूर पर फिल्माया गया है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा और अन्य मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस बीच, सोनू अपने 'रिवोल्यूशन टूर' के तहत 30 अगस्त को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में लाइव परफॉर्म करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडसोनू निगम बोले- मैंने स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट पर इसलिए कुछ नहीं बोला क्योंकि…