Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडsonam kapoor shares new pics flaunting baby bump see here
सोनम कपूर ने शेयर की बेबी बंप के साथ नई तस्वीरें, यूजर्स बोले-स्टाइल आइकॉन

सोनम कपूर ने शेयर की बेबी बंप के साथ नई तस्वीरें, यूजर्स बोले-स्टाइल आइकॉन

संक्षेप:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने एक बार फिर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस जल्द अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने सोनम के इस नए पोस्ट पर उन्हें मां बनने को लेकर बधाई दी है।

Nov 23, 2025 02:09 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट के साथ बताया था कि उनकी जिंदगी में एक दूसरा मेहमान आने वाला है। अब सोनम ने अपने बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर कर दी हैं। सोनम हमेशा से स्टाइल आइकॉन रहीं हैं। उन्होंने अपने ही स्टाइल में नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती देखी जा सकती हैं।

सोनम कपूर ने फिर दिखाया बेबी बंप

सोनम ने वाइट अनारकली स्टाइल सूट कैरी किया है। बालों को स्टाइल करते हुए एक छोटे बैग के साथ पोज दिए हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा, "दिल बदलता नहीं… बस औरों के लिए धड़कने लगता है।" सोनम के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्रिटी उन्हें बधाई दे रहे हैं।

यूजर्स ने दी बधाई

सोनम के इस पोस्ट पर यूजर्स ने उन्हें फिर से बधाई दी है। वहीं कुछ ने उनके इस लुक की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा,'बधाई हो मैम', एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपके जैसा कोई दूसरा नहीं', एक और यूजर ने लिखा, बहुत खूबसूरत हैं होने वाली मम्मी'। बता दें, हाल में सोनम ने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि वो जल्द अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

लव स्टोरी और बेटा वायु

बता दें, सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा ने कुछ साल एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी कर ली थी। शादी के बाद एक्ट्रेस ने 2022 में बेटे वायु को जन्म दिया और अब एक बार फिर अपने दूसरे बच्चे का इंतजार कर रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि साल 2026 के शुरुआती महीने में एक्ट्रेस दोबारा मां बन सकती हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।