सोनम कपूर ने शेयर की दूसरे बेटे की पहली फोटो, लिखा- यह काफी अलग और...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सोनम कपूर ने डिलीवरी के बाद अब एक स्पेशल पोस्ट किया है इंस्टाग्राम पर। इसके साथ ही सोनम ने अपने न्यूबॉर्न बेबी की फोटो भी शेयर की है जो काफी प्यारी है।

सोनम कपूर

सोनम कपूर हाल ही में दूसरे बेबी की मां बन गई हैं। उनका बेटा हुआ है और अब वह 2 बेटों की मां हैं। मां बनने के बाद सोनम ने अब इंस्टाग्राम पोस्ट किया है और बेबी के साथ अपनी पहली फोटो शेयर की है। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल की टीम और डॉक्टर को स्पेशयली थैंक्यू बोला है।

सोनम ने क्या मैसेज लिखा

सोनम ने अपनी 2 फोटोज शेयर की हैं। पहली फोटो में वह अस्पताल के बेड पर हैं और उनकी गोद में बच्चा है। वहीं दूसरी फोटो में वह खाना खाती दिख रही हैं। इन फोटोज को शेयर कर सोनम ने लिखा, ‘थैंक्यू एचएन रिलायंस हॉस्पिटल इस शानदार एक्सपीरियंस के लिए क्योंकि हमने इस दुनिया में अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया है। यह काफी अलग था हर तरीके से।’

इन्हें कहा स्पेशल थैंक्यू

सोनम ने आगे लिखा, ‘स्पेशल थैंक्यू मेरे ऑब्सटेट्रिशियन और गायनोलॉजिस्ट डॉक्टर अवान दादिना को जिन्होंने मेरी दोनों प्रेग्नेंसी में मुझे गाइड किया। उनके केयर में ट्रस्ट और काल्म था जो कम देखने को मिलता है। मैं उनके सपोर्ट के लिए शुक्रगुजार हूं।’

आखिर में सोनम ने लिखा, ‘पूरी टीम को थैंक्यू जिन्होंने हमारा बहुत ध्यान रखा। ऐसा लोग कम ही एक्सपेक्ट करते हैं अस्पताल में, लेकिन ऐसा होना चाहिए। नीता आंटी ने जो यह अस्पताल बनाया है यह सच में काफी सराहनीय है। काफी शुक्रगुजार और सौभाग्य महसूस कर रही हूं।’

कब हुआ दूसरे बेबी का जन्म

बता दें कि सोनम और आनंद के दूसरे बेबी का जन्म 29 मार्च को हुआ है। सोनम ने एक नोट के जरिए फैंस को गुड न्यूज दी थी। पोस्ट में लिखा था, बहुत ही प्यार और शुक्रगुजार होकर हम हमारे बेबी बॉय के आने की अनाउंसमेंट कर रहे हैं। हमारा परिवार अब बड़ा हो गया है। हमारा दिल एक खूबसूरत तरीके से बड़ा हो गया है।

सोनम-आनंद की स्टोरी

सोनम और आनंद की बात करें तो दोनों साल 2015 में मिले वो भी एक्ट्रेस की फिल्म प्रेम रतन धन पायो के प्रमोशन के दौरान। दोनों पहले दोस्त बने और फिर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। कुछ साल के रिलेशनशिप के बाद साल 2018 में दोनों ने शादी की थी। साल 2022 में फिर दोनों के पहले बेटे वायु का जन्म हुआ।

प्रोफेशनल लाइफ

सोनम की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो लास्ट वह फिल्म ब्लाइंड में नजर आई थीं जो साल 2023 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से सोनम ने कोई नया प्रोजेक्ट नहीं साइन किया। काफी समय से वह फिल्मों से दूर हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडसोनम कपूर ने शेयर की दूसरे बेटे की पहली फोटो, लिखा- यह काफी अलग और...