बेटे की पढ़ाई के लिए सेविंग कर रही हैं सोनम कपूर, कहा- पहली बार मुझे पति से...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सोनम कपूर ने ज्यादा पढ़ाई नहीं की है और उन्हें इस बात का आज तक अफसोस है। एक्ट्रेस ने अब बताया कि वह अपने बेटे की पढ़ाई के लिए सेविंग कर रही हैं।

सोनम कपूर

सोनम कपूर अपने बेटे वायु को काफी प्यार करती हैं। वह काम से ब्रेक लेकर बेटे पर पूरा फोकस करती हैं और उन्हें अच्छी परवरिश देती हैं। अब सोनम ने हाल ही में बताया कि वह काफी पैसे बचाएंगी ताकि अपने बेटे को अच्छी एजुकेशन दे सकें। सोनम ने बताया कि हाल ही में उन्हें पहली बार अपने पति से काफी जलन महसूस हुई।

क्या बोलीं सोनम

वोग इंडिया को दिए इंटरव्यू में सोनम ने कहा, 'मेरे पति वॉर्टन यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं। हाल ही में वह मुझे वहां कैंपस लेकर गए और तब पहली बार मुझे उनसे जलन हुई। यही वजह है कि मैं वायु की पढ़ाई के लिए सेविंग कर रही हूं। मैं चाहती हूं कि वह अच्छे रीडर बने।'

पढ़ाई पूरी ना करने का गम

बता दें कि कुछ साल पहले सोनम ने बताया था कि उनकी लाइफ का सबसे बड़े रिग्रेट है कि उन्होंने कभी अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की। सोनम ने कहा था, मैंने 12 के बाद पढ़ाई नहीं की और फिर मैं एक्ट्रेस बन गई। मैं 4 साल तक रुक सकती थी।

सोनम ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक से की थी। इसके बाद साल 2007 में उन्होंने फिल्म सावरिया से डेब्यू किया था।

सोनम और आनंद ने साल 2018 में शादी की थी और साल 2022 में दोनों के बेटे वायु का जन्म हुआ। सोशल मीडिया पर बेटे की फोटो भी दोनों शेयर करते रहते हैं, लेकिन चेहरा अभी नहीं दिखाया है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडबेटे की पढ़ाई के लिए सेविंग कर रही हैं सोनम कपूर, कहा- पहली बार मुझे पति से...