सोनम कपूर बनीं दूसरी बार मां, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी, जानिए बेटी हुई या बेटा

Mar 30, 2026 01:30 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share

सोनम कपूर दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने 29 मार्च के दिन अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। बता दें, सोनम और आनंद आहूजा की शादी को आठ साल हो गए हैं।

सोनम कपूर बनीं दूसरी बार मां, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी, जानिए बेटी हुई या बेटा

Sonam Kapoor Children: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा दूसरी बार माता-पिता बने हैं। जी हां, 29 मार्च के दिन सोनम कपूर ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को ये खुशखबरी दी है। आइए आपको बताते हैं कि सोनम बेबी बॉय की मम्मी बनी हैं या बेबी गर्ल की।

सोनम कपूर का पोस्ट

रविवार को सोनम और आनंद ने इंस्टाग्राम पर नोट शेयर किया। इस नोट में उन्होंने लिखा, ‘हमें ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि 29 मार्च 2026 को हमारे दूसरे बेटे का जन्म हुआ है। हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है। उसके आने से हमारे दिलों में प्यार और भी गहरा हो गया है।'

बहुत खुश है बड़ा बेटा वायु

उन्होंने आगे लिखा, 'वायु अपने छोटे भाई का स्वागत करने के लिए बहुत एक्साइटेड है। वायु, सोनम और आनंद अपने परिवार के इस नए सदस्य का स्वागत करते हुए बेहद खुशी और आभार महसूस कर रहे हैं।'

इन्होंने दी बधाई

परिणीति चोपड़ा, करीना कपूर, रिया कपूर और हुमा कुरैशी समेत कई सितारों ने कपल के पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें बधाई और बेबी बॉय को अपना आशीर्वाद दिया है। फैंस भी कपल को बधाई दे रहे हैं।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा के बारे में

सोनम की मुलाकात आनंद से साल 2015 में फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के प्रमोशन के दौरान हुई थी। सोनम ने बताया था कि उनके दोस्त उन्हें आनंद के किसी दोस्त से मिलवाना चाहते थे, लेकिन सोनम की बातचीत आनंद से ही ज्यादा होने लगी थी। दो हफ्ते तक मैसेज पर बात करने के बाद, दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। फिर साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के चार साल बाद सोनम ने अपने बड़े बेटे वायु का जन्म दिया। वहीं आठ साल बाद छोटे बेटे की मम्मा बनीं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।