
सोनाली बेंद्रे की तरह ही उनका बेटा भी है बेहद हैंडसम, लुक देख लोग बोले- 'संजय बाबा जैसे क्यों लगते हैं...'
। सोनाली बेंद्रे गोल्डी बहल संग शादी की है। सोनाली की तरह ही उनका बेटा रणवीर बहल भी देखने में काफी गुड लुकिंग और चार्मिंग हैं। सोनाली और उनके बेटा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे 90 के दशक की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं। सोनाली न सिर्फ अपनी खूबसूरती और बल्कि अपनी बेहतरीन एक्टिंग के चलते लाखों फैंस के दिलों पर आज भी राज करती हैं। एक दौर ऐसा भी था जब सोनाली बेंद्रे की खूबसूरती पर पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर भी फिदा थे। अपने करियर में सोनाली ने कइ सुपरहिट फिल्में दी और तीनों खास सहित कई बड़े सुपरस्टार्स संग काम किया है। सोनाली बेंद्रे गोल्डी बहल संग शादी की है। सोनाली की तरह ही उनका बेटा रणवीर बहल भी देखने में काफी गुड लुकिंग और चार्मिंग हैं। सोनाली और उनके बेटा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस अपने रिएक्शन दे रहे हैं।
बेटे संग नजर आईं सोनाली
दरअसल, हाल ही में अपने बेटे रणवीर बहल संग स्पॉट हुईं। ऐसे में पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद करने का मौका हाथ से जाने नहीं दिया। इस दौरान सोनाली सिंपल ड्रेस में नजर आईं। वहीं, उनका बेटा रणवीर भी सिंपल लुक में रिखा। रणवीर ने ग्रे पैंट साथ व्हाइट टीशर्ट और ब्लू शर्ट कैरी किया था। वहीं, उनके लंबे बाल उन्हें और भी ज्यादा स्टाइलिश बना रहा था।
संजय दत्त जैसा क्यों दिख रहा है...
सोनाली बेंद्रे और उनके बेटे रणवीर बहल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस के जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर जहां कई यूजर्स ने रणवीर को उनकी मां की रह ही बेहद खूबसूरत बताया तो कई ने फनी कमेंट्स भी किए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'सबके बेटे संजय बाबा जैसे क्यों लगते हैं।'एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखा है, 'ज्यादातर सेलिब्रिटी के बच्चे संजय दत्त जैसे क्यों दिखते हैं?' एक ने लिखा, 'बॉलीवुड का नया स्टारकिड।' ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




