एक दिन तुम दोनों का ब्रेकअप होगा… सोनाक्षी सिन्हा ने बताया जहीर से डेटिंग पर क्या बोले थे सलमान खान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दुनिया से अपना प्यार छिपा रहे थे लेकिन भाईजान सलमान को सब समझ आ गया था। उन्होंनें दोनों को वॉर्निंग दी थी कि एक दिन ब्रेकअप होगा और वे रोकर आएंगे।

sonakshi sinha zaheer iqbal

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल क्यूट कपल हैं। उनकी लवी-डवी हरकतों के वीडियो अक्सर वायरल रहते हैं। हालांकि जब दोनों डेटिंग कर रहे थे तो किसी को भनक नहीं लगने दी। हालांकि उनकी केमिस्ट्री सलमान खान से नहीं छिप पाई थी। सोनाक्षी ने बताया कि सलमान को पता लग गया था। उन्होंने यह भी कहा था कि दोनों का ब्रेकअप होगा फिर रोकर मेरे पास आओगे।

समझ गए थे सलमान

नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो डबल डेट में सोनाक्षी और जहीर गेस्ट बनकर आए थे। उन्होंने अपने डेटिंग के दिनों की मजेदार कहानी बताई। सोनाक्षी और जहीर को मिलाने में सलमान कॉमन लिंक थे। ये दोनों डेटिंग कर रहे थे लेकिन सलमान सब भांप गए थे। जहीर बोलते हैं, 'हमारे बताने से पहले ही सलमान खान ने हमें देख लिया था। उन्हें पहले ही पता लग गया था।' सोनाक्षी बोलती हैं, 'पूरा माहौल बना था, वह मूर्ख तो हैं नहीं।

बोले- ब्रेकअप होगा तो...

सोनाक्षी बताती हैं, 'उन्होंने हमें देखा। वह जब भी मुझसे पूछते, हम मना कर देते और कहते, 'ऐसा कुछ नहीं है।' तब एक दिन वह बोले, 'देखो एक दिन तुम लोगों का ब्रेकअप होगा। तू यहां से आके रोएगी, वो वहां से आके रोयेगा। मैं तुम दोनों को बहुत प्यार करता हूं और किसी एक की साइड नहीं लेना चाहता।' हम चौंक गए क्योंकि उन्हें सब पता लग चुका था।'

सलमान बोले- दिख रहा है सब

सोनाक्षी ने बताया कि ट्रेकिंग ट्रिप के दौरान सलमान ने जहीर से कहा, 'दिख रहा है सब' तब और भी समझ में आ गया कि केमिस्ट्री उनसे छिप नहीं पा रही। यह सुनकर सोनाक्षी और जहीर झेंप गए थे।

सलमान की पार्टी में मिले थे दोनों

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल सलमान खान की पार्टी में मिले थे। ने 7 साल की डेटिंग के बाद एक-दूसरे से शादी की। दोनों की शादी साल 2024 में हुई है। अलग धर्म होने की वजह से यह काफी चर्चा में रही थी। सोनाक्षी और जहीर ने सादगी से स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत की थी।

जहीर को सलमान ने किया था लॉन्च

सलमान खान और जहीर के पिता बचपन के दोस्त हैं। सलमान ने 2019 में जहीर को फिल्म नोटबुक से लॉन्च किया था। उनके अपोजिट मोहनीश बहल की बेटी जहीर के पिता इकबाल रतनसी बिजनसमैन और जूलर हैं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडएक दिन तुम दोनों का ब्रेकअप होगा, सोनाक्षी-जहीर को सलमान ने दी थी वॉर्निंग