गायत्री मंत्र संग लिखा कलमा, सोनाक्षी सिन्हा के घर की पेंटिंग वायरल, तारीफ संग हो रही ट्रोलिंग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने घर की एक खास पेंटिंग शेयर की है। इस पेंटिंग में कलमा और गायत्री मंत्रा साथ-साथ लिखे हैं। इस तस्वीर को देख कुछ लोग सोनाक्षी की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। 

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal

साल 2024 में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने एक दूसरे से शादी की थी। अलग धर्मों से आने की वजह से कपल को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। अब सोनाक्षी सिन्हा ने अपने घर की एक ऐसी पेंटिंग शेयर की है जिसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

सोनाक्षी के घर की खास पेंटिंग

सोनाक्षी ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें उनके घर की दीवार पर एक बड़ी सी पेंटिंग नजर आ रही है। इस पेंटिंग का आउटलाइन बोल्ड ब्लैक कलर का है। बीच में नीले रंग से बड़ा सा ऊं बना है। ऊं के बीच गायत्री मंत्र लिखा है। वहीं, गायत्री मंत्र के नीचे कलमा लिखा है।

सोनाक्षी ने बताई पेंटिंग के पीछे की कहानी

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पोस्ट के साथ इस पेंटिंग के पीछे की कहानी भी बताई है। सोनाक्षी ने लिखा- जब हमारी शादी हुई, तब पंडित जी गायत्री मंत्र पढ़ रहे थे, अजान की आवाज हमारे घर में आ रही थी, और दोनों प्रार्थनाओं ने हमारे घर को एक खुशहाल घर बनाया।

सोनाक्षी और जहीर

एक दिन जब हम ऑस्ट्रेलिया में छुट्टी मना रहे थे, शुभिका शर्मा ने मुझे फोन किया और कहा कि वो हमें हमारी शादी के लिए एक पेंटिंग गिफ्ट करना चाहती हैं... जब उन्होंने ये बताया कि वो हमें क्या गिफ्ट करना चाहती हैं, उन्होंने बताया कि ये आइडिया उन्हें हमारे दिलों से आया। सोनाक्षी ने आगे बताया कि उनकी दोस्त ने उन्हें एक आर्टिस्ट, आदिल बेदी से मिलवाया। आदिल ने बताया कि वो पेंटिंग किस तरह बनाएंगे।

किसने बनाई है सोनाक्षी के घर की खास पेंटिंग?

सोनाक्षी सिन्हा के इस पोस्ट पर कपल की जमकर तारीफ हो रही है। एक यूजर ने लिखा- मुझे इस चीज से प्यार हो गया है। एक ने लिखा- दो अलग धर्म, एक आत्मा। एक ने लिखा- कितना सुंदर और विचार करके दिया गया गिफ्ट है। बहुत सारे यूजर्स ने हार्ट और किस इमोजी बनाकर सोनाक्षी के इस पोस्ट पर प्यार लुटाया है।

पेंटिंग के आर्टिस्ट के साथ सोनाक्षी और जहीर

कुछ लोग कर रहे सोनाक्षी सिन्हा को ट्रोल

जहां एक ओर सोनाक्षी और जहीर की तारीफ हो रही है। तो वहीं, कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया। सोनाक्षी के पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया- तुम बस लव जिहाद का शिकार हो। एक दूसरे यूजर ने लिखा- घर में भगवान राम या किसी और भगवान की तस्वीर हो तो वो दिखाओ। ये क्या नाटक दिखा रही हो।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडगायत्री मंत्र संग कलमा, सोनाक्षी के घर की खास पेंटिंग, तारीफ संग हो रही ट्रोलिंग