धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने किससे मांगी माफी? कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

स्टूडेंट्स का आंदोलन रंग लाया है और धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने इस पोस्ट में जेन जी से माफी मांगी। इतना ही नहीं, कैमरे पर उठक-बैठक लगाई। 

Sonakshi Sinha Seeks Forgiveness
सोनाक्षी सिन्हा ने मांगी माफी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा आज की सबसे बड़ी खबर बन गया है। कई दिनों से जंतर-मंतर पर बैठे छात्र इसकी राह देख रहे थे। आज उनकी ये मांग पूरी हो गई। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तमाम बॉलीवुड सितारों का रिएक्शन आया। इस लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करके जेन जी से माफी मांगी। इतना ही नहीं, उन्होंने कैमरे पर उठक-बैठक भी लगाए।

सोनाक्षी सिन्हा ने जेन जी से मांगी माफी

सोनाक्षी सिन्हा ने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसे देखकर लगता है कि सोनाक्षी सिन्हा की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता था कि जेन जी कुछ नहीं कर सकते, लेकिन उन्होंने कर दिखाया और उन्होंने जेन जी को सलाम किया।

कैमरे पर कान पकड़ कर लगाई उठक-बैठक

सोनाक्षी सिन्हा कैमरे के सामने आती हैं, और वो कहती हैं कि जेन जी आप जानते नहीं हो कि आपने आज क्या किया है? उन्होंने कहा- मैं एक आर्टिस्ट हूं, लेकिन जेन जी आर्ट है। मैं पता है बहुत हल्के में लेती थी जेन जी को…मैं मतलब सोचती थी…ये क्या हैं? चार घंटे काम करके थक जाते हैं, कुछ नहीं होगा इनसे…उसके लिए (सोनाक्षी कैमरे पर ही कान पकड़ कर उठक बैठक लगाती हैं) अब कभी नहीं। आपको सलाम।"

सोनाक्षी सिन्हा ने किया जेन जी को सलाम

सोनाक्षी ने कहा कि वो जेन जी होना चाहती हैं। आप लोगों ने क्या कर दिया है। इसके बाद सोनाक्षी पीछे जाकर अपनी टोपी उतारकर जमीन पर फेंकती हैं। सोनाक्षी सिन्हा वीडियो में जिम शॉर्ट्स, ओवर साइज टी-शर्ट और टोपी पहने नजर आती हैं।

सोनाक्षी ने किया था छात्र आंदोलन का सपोर्ट

बता दें, सोनाक्षी सिन्हा उन कुछ सेलेब्स की लिस्ट में हैं जिन्होंने सोनम वांगचुक और जंतर मंतर पर हो रहे छात्र आंदोलन का खुलकर समर्थन किया था। सोनाक्षी लगातार छात्र आंदोलन का सपोर्ट करती रही हैं। सोनाक्षी के इस वीडियो पर बहुत सारे यूजर्स का रिएक्शन आया है। एक यूजर ने लिखा- ये जीत आपकी भी है। आप शुरू से ही हमें सपोर्ट करती रही हैं। एक ने लिखा- आपकी फिल्में देखूंगी इस वीकेंड पर। एक ने कहा- उन सभी को बहुत खुशी हो रही है जिन्होंने सीजेपी के प्रोटेस्ट को सपोर्ट किया था।

सोनाक्षी के अलावा वीर दास, विजय वर्मा, ट्विंकल खन्ना, दीया मिर्जा, रिद्धि डोगरा, रोहित सराफ, इशान खट्टर, प्रियंका चोपड़ा, सनी हिंदुजा, राशी खन्ना, शिबानी अख्तर जैसे सेलेब्स ने भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर खुशी जाहिर की है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडधर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: सोनाक्षी ने किससे मांगी माफी? कैमरे पर किए उठक-बैठक