
सोनाक्षी सिन्हा हुईं प्रेग्नेंसी की खबरों से परेशान, कहा- जब प्रेग्नेंट हो जाऊंगी तो सबसे पहले...
सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि हर रोज प्रेग्नेंसी की खबरों के आने से वह भी परेशान हैं। उनका कहना है कि लोगों को ज्यादा अनुमान नहीं लगाना चाहिए। जब भी वह प्रेग्नेंट होंगी तो सबको खुद बता देंगी।
सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ दिनों से प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर काफी चर्चा में हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने अब तक इन खबरों को गलत बताया है। अब एक बार फिर सोनाक्षी ने इस पर अपनी बात रखी है। सोनाक्षी का कहना है कि जब वह प्रेग्नेंट होंगी तो खुद सबसे पहले सबको बताएंगी।
खुद सबको बताऊंगी
न्यूज 18 से बात करते हुए सोनाक्षी ने कहा, ‘मीडिया हमेशा यही सोचती है कि मैं प्रेग्नेंट हूं। जब मैं प्रेग्नेंट होंगी, मैं खुद सबसे पहले दुनिया को बताऊंगी, अब मैं प्रेग्नेंट हूं, चुप हो जाओ।’
शादी के बाद नहीं आए बदलाव
बता दें कि सोनाक्षी और जहीर ने 7 साल डेट करने के बाद साल 2024 में शादी की। सोनाक्षी का कहना है कि वह खुश हैं कि शादी के बाद उनकी लाइफ में कोई बदलाव नहीं आया है। वह बोलीं, ‘आज मुझे लगता ही नहीं कि मेरी शादी हो गई और मुझे काम नहीं मिलेगा। ऐसा कभी मेरे दिमाग में आता ही नहीं है। मैरिज बस लाइफ का एक पार्ट है जैसा होना चाहिए।’
सोनाक्षी ने आगे कहा, ‘शादी कभी किसी प्रोफेशन में अड़चन नहीं बनती है। अगर आज एक फीमेल जर्नलिस्ट की शादी होती है तो वे काम करना बंद नहीं करती है। उनकी लाइफ में बस पॉज आ जाता है। पहले की महिलाओं को हैट्स ऑफ जिन्होंने हमारे लिए पहले रास्ते बनाए।’
सोनाक्षी से फिर पूछा गया तो इसका मतलब यह है कि इंडस्ट्री से एजिस्म खत्म हो गया है तो एक्ट्रेस ने कहा, ‘युवाओं में यह जुनून कुछ हद तक बना हुआ है। लेकिन मुझे लगता है कई लोग इससे मूव ऑन कर गए हैं।’
हर उम्र की महिलाएं करती हैं काम
सोनाक्षी ने आगे कहा, ‘आज ऐसे रोल हैं जिसमें कुछ खूबसूरत होते हैं जहां न्यूकमर्स 17-18 साल की उम्र में डेब्यू करते हैं। वहीं उसी वक्त हमारे पास जया जी और शबामा जी हैं जो काम करती हैं। अच्छा लगता है हर उम्र की महिलाओं काम कर रही हैं।’

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




