
तीन साल बाद ही खराब होने लगा था सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का रिश्ता, एक्ट्रेस बोलीं…
सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि जहीर इकबार के साथ रिलेश्नशिप में आने के तीन साल बाद बहुत चीजें हुईं। उनका रिश्ता खराब होने लगा। ऐसे में उन्होंने कपल थेरेपी ली थी।
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को एक साल पूरा हो गया है। सोनाक्षी ने हाल ही में दिए पॉडकास्ट में बताया कि जब वह जहीर को डेट कर रही थीं तब उनके रिश्ते में कई सारे परेशानियां आई थीं। आखिरकार उन दोनों को कपल थेरेपी के लिए जाना पड़ा था और फिर उनका रिश्ता मजबूत हुआ था।
सोहा अली खान के पॉडकास्ट में सोनाक्षी ने कहा, “हमारे रिश्ते के 3 साल पूरे होने पर एक ऐसा दौर आया था जब हम एक-दूसरे के बाल नोचना चाहते थे। हम दूसरे इंसान के नजरिए को समझ ही नहीं पा रहे थे। लेकिन कहीं न कहीं हम ये बात जानते थे कि हमें इसे किसी भी तरह इसे ठीक करना है और हमने फिर कपल थेरेपी लेना का फैसला लिया। जहीर ने ही सजेस्ट किया था। उसने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि यह रिश्ता किसी भी कीमत पर चले। मैंने कपल थेरेपी के बारे में सुना है, चलो कोशिश करते हैं।’”
सोनाक्षी ने याद करते हुए कहा, “और मैं इसके लिए तैयार थी। मुझे खुशी है कि मैं थी क्योंकि मुझे लगता है कि 2 सेशन में ही हमारा रिश्ता वापस ट्रैक पर आ गया था और इससे एक-दूसरे को समझने में बहुत मदद मिली थी कि दूसरा इंसान कैसे सोचता है और वो जो कह रहा है वह वह नहीं है जो वा चाहता है और आप जानते है जिस तरह से वह कह रहा है... ये छोटी-छोटी बातें। कुछ बातों को पर्सनली न लेना, यह समझना कि वह इंसान कहां से आ रहा है, बहुत सारे अलग-अलग फैक्टर्स ने हमें एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझने में मदद की। सिर्फ 2 सेशन में! सच में बस इतना ही लगा।”

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




