Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSonakshi Sinha gives her new sea house tour Zaheer uses kick scooter people reacts best celebrity home Photos
आपने देखा सोनाक्षी सिन्हा का 7 स्टार जैसा आलीशान नया घर? अंदर किक स्कूटर से घूमते हैं जहीर

आपने देखा सोनाक्षी सिन्हा का 7 स्टार जैसा आलीशान नया घर? अंदर किक स्कूटर से घूमते हैं जहीर

संक्षेप:

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने व्लॉग में होम टूर दिया है। उनका घर इतना बड़ा है कि जहीर इसमें किक स्कूटर लेकर घूम रहे थे। उनका घर इतना सुंदर है कि कमेंट सेक्शन में लोग लिख रहे हैं कि किसी सिलेब का घर इतना सुंदर नहीं है।

Dec 01, 2025 04:34 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सोनाक्षी सिन्हा के नए घर का रेनोवेशन पूरा हो चुका है। अब उन्होंने अपना मुंबई का सी फेसिंग आलीशान घर दिखाया। यह घर इतना बड़ा है कि जहीर इसमें किक स्कूटर से एक जगह से दूसरी जगह चले जाते हैं। सोनाक्षी ने अपने व्लॉग में हाउस टूर करवाया। इसमें कई कमरे, बड़ा सा किचन, सोनाक्षी और जहीर के अलग-अलग बेडरूम्स, वॉशरूम, शॉवर एरिया थे। सोनाक्षी और जहीर का घर वाकई किसी 7 स्टार होटल से कम नहीं है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लिविंग रूम में सुंदर सोफा, फ्लोटिंग टीवी

वीडियो में सोनाक्षी जहीर के साथ दर्शकों को अपना लिविंग रूम दिखाती हैं। वहां किक स्कूटर रखा होता है जिस पर जहीर इधर से उधर दौड़ लगाते दिखते हैं। लिविंग रूम के मिड में सुंदर से सोफे पड़े होते हैं। जहीर बताते हैं कि वह और सोनाक्षी अपना ज्यादातर वक्त यहीं बिताते हैं। जहीर यहां अपना फ्लोटिंग टीवी भी दिखाते हैं। सोनाक्षी किचन दिखाती हैं और बताती हैं कि जहीर की पसंद से यह मेटल फिनिशिंग वाला बना है।

लिविंग रूम में जहीर

बालकनी से दिखता है सुंदर व्यू

सोनाक्षी अपनी सुंदर बालकनी दिखाती हैं और दुख जताती हैं कि पलूशन की वजह से सनसेट नहीं दिख रहा। बालकनी में सुंदर येलो सोफे और सोनाक्षी जहीर की एक प्यारी सी तस्वीर दिखती है।

बालकनी में सोनाक्षी की तस्वीर

घर में जिम और शानदार वैनिटी रूम

लिविंग रूम में स्लाइडिंग डोर्स भी होते हैं। सोनाक्षी अपना रोटेटिंग शू रैक दिखाती हैं और जहीर उन्हें चिढ़ाते हैं कि कितने सारे शूज। वहीं सोनाक्षी जहीर का क्लोसेट जो कि जहीर की पसंद से कपड़े हैंग वाला है। सोनाक्षी पाउडर रूम दिखाती हैं जो न्यू यॉर्क की थीम पर बना है। दोनों सुंदर सा वैनिटी रूम भी दिखाते हैं। सोनाक्षी के घर के दो साइड हैं, एक ईस्ट और एक वेस्ट। घर के अंदर ही एक रूम में दोनों ने जिम भी बना रखा है।

सोनाक्षी का जिम

लोगों को बहुत पसंद आया सोना का घर

सोनाक्षी और जहीर के इस व्लॉग में लोगों के काफी सारे कमेंट्स दिख रहे हैं। एक ने लिखा है, क्य घर है, हर कोने से प्यार, पॉजिटिविटी और शांति फैल रही है। एक ने लिखा है कि हर कमरे को अलग स्टाइल दिया है। एक ने लिखा है, फराह खान रास्ते में हैं। एक ने लिखा है, मैंने बहुत से एक्टर्स के घर देखें लेकिन ये अब तक का बेस्ट है। इसमें ऐसी कोई चीज नहीं है जो पसंद ना आई हो।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में मजबूत पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, ओटीटी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स और रीडर इंट्रेस्ट की उनकी समझ उन्हें लगातार ट्रेंडिंग और डिस्कवर-फ्रेंडली कंटेंट बनाने में मदद करती है। काजल साइंस ग्रेजुएट (B.Sc–Biology) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। यही बैकग्राउंड उन्हें हेल्थ, फिटनेस, और प्रिवेंटिव केयर जैसे विषयों पर साइंस-आधारित, रिसर्च-ड्रिवेन और एक्सपर्ट-वेरिफाइड रिपोर्टिंग करने में सक्षम बनाता है। 2017 से वह बॉलीवुड-हॉलीवुड फिल्मों के साथ हेल्थ और मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज भी लिख रही हैं, जिनमें वह मेडिकल रिसर्च, डॉक्टर इनपुट और प्रमाणिक स्रोतों पर आधारित जानकारी पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।