सलमान खान और संगीता बिजलानी का रिश्ता तोड़ने का सोमी अली को नहीं अफसोस, कहा- कितनी लड़कियां होंगी जो...

Apr 07, 2026 10:17 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

सोमी अली का कहना है कि संगीता बिजलानी ने उन्हें और सलमान खान को साथ में देखा था और इसके बाद संगता और सलमान खान का ब्रेकअप हो गया था।

सलमान खान और संगीता बिजलानी का रिश्ता तोड़ने का सोमी अली को नहीं अफसोस, कहा- कितनी लड़कियां होंगी जो...

सोमी अली और सलमान खान का कभी रिलेशनशिप था। हालांकि दोनों का रिलेशन ज्यादा दिन नहीं चला और दोनों अलग हो गए थे। अब सोमी ने फिर उस रिश्ते पर बात की और कहा कि क्यों हमेशा महिलाओं को ही ब्लेम किया जाता है। सोमी ने उस समय के बारे में भी बात की जब संगीता बिजलानी ने सलमान को अल्टीमेटम दिया था जब उन्होंने सोमी और सलमान को साथ में देखा।

जब संगीता ने सोमी-सलमान को साथ देखा

विकी लालवाणी से बात करते हुए सोमी ने कहा, ‘मैं विंध्याचल में रहती थी...सलमान और मैं सुबह ब्रेकफास्ट कर रहे थे। तब संगीता वहां आ गई। उन्होंने हमें साथ देखा और सलमान को सीधा अल्टीमेटम दे दिया- या तो इसको चुनो या मुझे चुनो।’

सोमी ने आगे कहा, ‘वो उनका हक था, उन्होंने बिल्कुल सही किया...उसके बाद सलमान ने जो फैसला लेना था, वो लिया। उनका और संगीता का ब्रेकअप हो गया...फिर संगीता की शादी हो गई।’

क्या कभी अफसोस फील हुआ?

सोमी से फिर पूछा गया कि क्या उन्हें गिल्टी फील हुआ है तो उन्होंने कहा तब तो नहीं, लेकिन अब होता है। वह बोलीं, नहीं, मुझे समझ ही नहीं आ रहा था, मैं क्या कर रही हूं। आप सोचिए, कितनी लड़कियां होंगी जो सलमान खान पर मरती होंगी...और कितनी लड़कियां अमेरिका से इंडिया आती हैं, उनके साथ रहने के लिए? मैंने तो ऐसा किसी के साथ होते हुए नहीं सुना।

सोमी ने आगे कहा, ‘आज मैं मानता हूं कि मैंने गलत किया। मैं एक रिलेशनशिप तोड़ रही थी, एक शादी तोड़ रही थी।’

सोमी ने आगे फिर यह भी कहा, ताली 2 हाथ से बजती है। हम हमेशा औरत को ही क्यों दोश देते हैं? आदमी का भी उतना ही हाथ होता है। मैं ये नहीं कह रही कि औरत हमेशा सही होती है, लेकिन सिर्फ उसको ब्लेम करना गलत है।

सोमी ने फिर उम्र के फासले पर बात की और कहा, मैं 16 साल की थी, मुझे अक्ल नहीं थी। लेकिन सलमान 27 के थे- उनको तो अकल थी।

उस समय के अपने माइंडसेट को लेकर सोमी ने कहा, मैं ये सोच रही थी कि गोद मेरे साथ है और मेरा सपना सच हो रहा है। मैं बहुत सीधी थी। मैं नौवीं ग्रेड ड्रॉपआउट थी, मुझे इतनी समझ नहीं थी कि मैं क्या कर रही हूं।

सोमी ने फिर कहा कि चीजें कुछ अलग तरीके से खत्म हो सकती थीं। वह बोलीं, अगर सलमान ने संगीता को नहीं छोड़ा होता तो मैं वापस चली जाती। मैं 1990 में इंडिया आई थी। 1991 में 16 की हुई और अगर उस वक्त बात नहीं बनती तो मैं तुरंत वापस चली जाती।

सोमी ने यह भी कहा कि सलमान उनसे पर्सनल लाइफ पर भी काफी सवाल करते थे। वह बोलीं, वो मुझसे पूछते कि तुमने फलाने इंसान के साथ रिलेशनशिप क्यों रखा। लेकिन आज तक उन्हें नहीं पता कि वो कौन था।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।