सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली का 'काला हिरण' को सपोर्ट, लिखा- सिर्फ दोषी लोग छिपकर..

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सलमान खान की जिंदगी के एक डार्क फेज पर बनी फिल्म 'काला हिरण' पर विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। अब सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड रहीं सोमी अली ने भी इस फिल्म को लेकर प्रोड्यूसर अमित जानी का खुलकर सपोर्ट किया है।

सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली का 'काला हिरण' को सपोर्ट, लिखा- सिर्फ दोषी लोग छिपकर..

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने अब विवादित फिल्म 'काला हिरण' का समर्थन किया है। इस फिल्म को सलमान खान की जिंदगी के एक डार्क फेज पर आधारित बताया जा रहा है। फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी को पहले ही सलमान खान की टीम की तरफ से इस फिल्म की रिलीज और प्रमोशन को तुरंत रोकने के लिए लीगल नोटिस भेजा जा चुका है। हालांकि अमित जानी ने यह नोटिस कैमरा के सामने फाड़कर फेंक दिया था और कहा था कि वह किसी तरह के दबाव के आगे झुकने वाले नहीं हैं। अमित जानी ने कहा था कि वह इस फिल्म पर काम जारी रखेंगे, इस सबके बीच अब सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने अब इस फिल्म का सपोर्ट किया है।

ओपन सपोर्ट करके ट्रोल हुईं सोमी अली

अमित जानी के पोस्ट किए गए वीडियो पर सोमी अली ने कमेंट बॉक्स में लिखा, 'आपको पूरा हक है किसी भी विषय पर फिल्म बनाने का, सिर्फ दोषी लोग छिपते हैं और धमकियां देते हैं।' सोमी अली के वैरिफाइड अकाउंट से आया यह कमेंट मिनटों में वायरल हो गया। लोगों ने इसे खूब लाइक और स्क्रीनशॉट को शेयर किया है। अमित जानी ने सोमी अली के कमेंट पर रिप्लाई लिखा- खुलकर सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया। सोमी के कमेंट पर लोगों के रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई। ज्यादातर जवाब सलमान के अलग-अलग फैन पेजों से आए जिन्होंने सोमी अली को भद्दी गालियां दीं। एक को जवाब देते हुए सोमी अली ने लिखा- वाह बहुत पढ़े लिखे लोग हैं।

सलमान खान के रिएक्शन का इंतजार!

बता दें कि अमित जानी के मुताबिक सलमान खान की टीम ने उन्हें नोटिस भेजकर डराने-धमकाने की कोशिश की है और उनसे फिल्म के टीजर, पोस्टर और सभी प्रचार सामग्री को तुरंत इंटरनेट से हटाने की मांग की है। इस पूरे मामले पर बॉलीवुड के दबंग खान का अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है। बात सलमान खान के वर्क फ्रंट की करें तो सलमान खान फिलहाल नयनतारा के साथ अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं। उनकी फिल्म 'मातृभूमि' रिलीज के लिए तैयार है और वे राज और डीके के साथ एक और फिल्म को लेकर भी बातचीत कर रहे हैं।

मेकर्स को आ रहीं D कंपनी से धमकियां?

दूसरी तरफ इधर 'काला हिरण' को लेकर विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। फिल्म के पोस्टर में ब्लू और यलो कलर के बैकग्राउंड पर सलमान खान जैसे लुक और ब्रेसलेट के साथ एक शख्स को स्नाइपर से शूट करते दिखाया गया है। फिल्म का पोस्टर रिलीज के साथ ही चर्चा में आ गया था। सलमान खान के नोटिस को कैमरा के सामने फाड़ने का वीडियो पोस्ट करते हुए अमित जानी ने अपनी इंस्टा पोस्ट में लिखा था- सलमान खान के सपोर्ट में कथित रूप से D कंपनी की धमकी आ रही है, मैं किसका जवाब दूं? नोटिस का या धमकियों का? मैंने आपका लीगल नोटिस फाड़ के फेंक दिया है सलमान भाई.. और आपके सपोर्ट में आ रही D कंपनी को भी देख लेंगे।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।