Upcoming Movies: अगले साल रिलीज होंगी ये 9 मोस्ट अवेटेड फिल्में, आपको करना होगा लंबा इंतजार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Movies Releasing in 2027: अगले साल 9 मोस्ट अवेटेड फिल्में थिएटर्स में रिलीज होने वाली हैं। अगर आप इन फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं तो आपको थोड़ा ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा।

Upcoming Movies 2027

अगर आप अपनी पसंदीदा फिल्मों और सुपरस्टार्स को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं, तो आपको थोड़ा सब्र करना होगा। कई बड़ी और मच-अवेटीड फिल्में इस साल नहीं, बल्कि अगले साल यानी 2027 में थिएटर्स में धमाल मचाने आ रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि साल 2027 में कौन कौन-सी फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

जनवरी

साल की शुरुआत ही एक बहुत बड़े मुकाबले से होने जा रही है। 21 जनवरी को दो दिग्गज निर्देशकों की फिल्में आमने-सामने होंगी।

लव एंड वॉर: संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे सुपरस्टार्स नजर आएंगे।

छत्रपति शिवाजी महाराज: ऋषभ शेट्टी इस ऐतिहासिक फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ इसका निर्देशन भी कर रहे हैं।

मार्च

मार्च के महीने में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

स्पिरिट (5 मार्च): 'एनिमल' के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं।

सलमान खान की अनटाइटल्ड फिल्म: सलमान खान और निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की एक बड़ी फिल्म भी मार्च में ही रिलीज होगी, हालांकि इसकी सटीक तारीख आना अभी बाकी है।

अप्रैल

वाराणसी (7 अप्रैल): दिग्गज डायरेक्टर एस एस राजामौली की इस मच-अवेटीड फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे बड़े नाम एक साथ नजर आने वाले हैं।

अगस्त

स्त्री 3 (13 अगस्त): 'स्त्री' और 'स्त्री 2' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की यह पॉपुलर हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी अपनी तीसरी किस्त के साथ दर्शकों को डराने और हंसाने आ रही है।

अक्टूबर

रामायण - पार्ट 2: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' का पहला पार्ट जहां इसी साल रिलीज होने जा रहा है, वहीं इस भव्य सिनेमाई सफर का दूसरा हिस्सा अगले साल अक्टूबर में थिएटर्स में दस्तक देगा।

दिसंबर

साल का अंत भारतीय सिनेमा के कुछ सबसे अनोखे कॉन्सेप्ट्स के साथ होगा।

तुंबाड 2 (3 दिसंबर): कल्ट क्लासिक फिल्म 'तुंबाड' का सीक्वल दिसंबर की शुरुआत में आ रहा है, जिसमें सोहुम शाह के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिका में दिखेंगे।

महा मुंज्या (24 दिसंबर): मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की अगली दिलचस्प फिल्म 'महा मुंज्या' क्रिसमस के मौके पर रिलीज के लिए शेड्यूल की गई है।

नोट: फिल्मों की ये लिस्ट और रिलीज डेट्स मेकर्स की शुरुआती घोषणाओं पर आधारित हैं। आगे चलकर बॉक्स ऑफिस क्लैश रोकने और प्रोडक्शन की वजह से इनकी रिलीज डेट्स बदल सकती हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।