कैसी होगी 'तुम्बाड 2'? सोहम शाह ने बताया ऑडियंस को मिलने वाला है बड़ा सरप्राइज, पहले नहीं देखा होगा कुछ ऐसा

लाइव हिन्दुस्तान
share

'तुम्बाड 2’ के एक्टर सोहम शाह ने हाल में फिल्म से जुड़ी बड़ी जानकारी शेयर की है। एक्टर ने बताया कि फिल्म में ऑडियंस को क्या सरप्राइज मिलने वाला है। जानिए यहां -

तुम्बाड 2
तुम्बाड 2

साल 2018 में एक्टर-प्रोड्यूसर सोहम शाह एक हॉरर फिल्म 'तुम्बाड' लेकर आए थे। लोक कहानियों पर बनी फिल्म जिसके बैकग्राउंड म्यूजिक से भी डर लगने लगा था। हॉरर फिल्मों की लिस्ट में 'तुम्बाड' की एक अलग जगह रही है। अब सोहम शाह, आलिया भट्ट के साथ 'तुम्बाड 2' लेकर आ रहे हैं। सोहम ने अपनी नई फिल्म के बारे में कुछ खास बताया है। एक्टर ने बताया कि 'तुम्बाड 2' कुछ ऐसी होगी जिसे पहले नहीं देखा गया होगा। कहानी और क्लाइमेक्स सोच से परे होने वाला है जो ऑडियंस के होश उड़ा देगा।

'तुम्बाड 2' को लिखने में लगा 5 साल का समय

वैरायटी इंडिया के साथ बातचीत में सोहम ने बताया कि 'तुम्बाड' के सीक्वल के आने को 8 से ज्यादा का समय क्यों लग गया। उन्होंने कहा कि उन्हें ये आईडिया क्रैक करने में समय लगा। उन्होंने ये भी बताया कि कहानी आपको आसानी से मिल जाती है। लेकिन स्क्रीनप्ले लिखने में समय लगता है। वो सीक्वल सिर्फ इसलिए नहीं बनाना चाहते थे क्योंकि उनकी पहली फिल्म को प्यार मिला। वो ऐसा महसूस करना चाहते थे कि वो एक अलग फिल्म बना रहे हैं। सोहम शाह ने बताया कि 'तुम्बाड 2' लिखने में उन्हें 5 साल का लंबा समय लग गया।

'तुम्बाड 2' में होगा बहुत कुछ अलग

सोहम ने आगे बताया कि 'तुम्बाड 2'में कुछ अनोखा देखने को मिलने वाला है जो कल्पना और सोच से परे होगा। उन्होंने कहा कि जब उनकी पहली फिल्म 'तुम्बाड' आई थी तो लोगों ने कहा था कि उन्होंने कुछ अलग देखा है। इस बार भी 'तुम्बाड 2' में उन्हें कुछ अलग ही देखने को मिलने वाला है। सोहम ने कहा कि 'तुम्बाड 2'सरप्राइज से भरी होने वाली है। फिल्म के अंत में ऑडियंस को जबरदस्त सरप्राइज मिलेगा। उन्होंने कहा सिर्फ एंडिंग में नहीं बल्कि पूरी फिल्म में कई बार ऑडियंस सरप्राइज होगी।

असली लोकेशन पर शूट होगी फिल्म

सोहम ने आगे बताया कि तुम्बाड की तरह इसका सीक्वल भी असली लोकेशन पर शूट हो रहा है। VFX या CG का इस्तेमाल तभी किया जाएगा जब बहुत ही जरूरत हो। इसके लिएअसली लोकेशन पर शूटिंग होगी और वैसा ही सेट बनाया जाएगा। सोहम शाह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ऑडियंस को तुम्बाड 2 पसंद आएगी। इस फिल्म को बनाने के लिए उन्होंने अपना खून, पसीना और सेविंग लगा दी है। ऑडियंस को सरप्राइज मिलने वाला है। साथ ही कास्ट में दमदार होने वाली है। ऑडियंस अब इस फिल्म का इंतजार कर रही है।

तुम्बाड ने किया था कमाल

बता दें, साल 2018 में तुम्बाड रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी महाराष्ट्र के एक असली गांव की थी। इस गांव में एक हत्सर रहता है। एक पुराना घर है जहां से विनायक सोना लेकर आता है। हत्सर और विनायक की दादी का कनेक्शन है। अब ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि अगले पार्ट में यही कहानी आगे बढ़ती हुई दिखेगी। विनायक की दादी की सच्चाई भी सामने आएगी। इस सीक्वल में सोहम के साथ नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और आलिया भट्ट स्क्रीन पर नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन आदेश प्रसाद कर रहे हैं जो पहले पार्ट में भी शामिल थे। रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म दिसंबर 2027 में रिलीज होने वाली है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडकैसी होगी 'तुम्बाड 2'? सोहम शाह ने बताया ऑडियंस को मिलने वाला है सरप्राइज