सोहेल खान ने झेला सेक्सुअल हैरेसमेंट, सालों तक दिल में दबाए रखा था राज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सोहेल खान ने अलायंस में एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि बचपन में उन्हें सेक्सुअली हैरेस किया गया था। इस बारे में उन्होंने अपने पिता से बात की थी। 

Sohail Khan

अलायंस में सोहेल खान भी कंटेस्टेंट के रूप में गेम खेल रहे हैं। लेटेस्ट एपिसोड में सोहेल खान ने बताया कि बचपन में उन्हें सेक्सुअल हैरेसमेंट का सामना करना पड़ा था। सोहेल ने कहा कि ये राज उन्होंने सालों तक सिर्फ अपने तक रखा। सोहेल खान ने बताया कि जब वो बड़े हुए तब उन्होंने अपने पिता से इस बारे में बात की। सोहेल खान ने कहा कि वो अपने बच्चों को भी यही सलाह देते हैं कि अगर कोई उन्हें कोई परेशान करे तो वो उनसे आकर बात करें।

सोहेल ने झेला सेक्सुअल हैरेसमेंट

अलायंस के एपिसोड में रैगिंग और बुलींग को लेकर चर्चा हो रही थी। इस बारे में बात करते हुए सोहेल खान ने कहा कि उन्हें बचपन में सेक्सुअली हैरेस किया गया था। उन्होंने ये बात सालों तक किसी को नहीं बताई थी।

रैगिंग के सख्त खिलाफ हैं सोहेल खान

सोहेल खान ने बताया कि वो रैगिंग के सख्त खिलाफ हैं। उन्होंने कहा- मैं हमेशा योहान को और निर्वान को ये पूछता था, बेटा कभी शर्माना मत और अगर कोई तुम्हे परेशान कर रहा है तो मुझे बताने में हिचकिचाना नहीं, क्योंकि ये मेरे साथ हुआ है।

जब सोहेल खान ने पिता से की बात

सोहेल खान ने कहा- जब मैं यंग था, तब कुछ लोगों ने सालों तक मुझे सेक्सुअली हैरेस किया था। जब मैं बड़ा हुआ...जब मैं व्यस्क बना, मैंने अपने पिता को ये बात बताई। मैंने कहा- डैडी, ये मेरे साथ हुआ है। उन्होंने कहा- बेटा तूने ये सालों तक? मैंने कहा- मुझे माफ कर दीजिए, लेकिन मैं इस बारे में बात करने को लेकर शर्मिंदा था। गलती मेरी नहीं थी। लेकिन उस वक्त, आपको शर्म आती है।

सोहेल खान को लगाया गले

सोहेल ने कहा कि वो अपने बच्चों को बताते रहते हैं कि कुछ भी हो जाए, लेकिन कभी भी किसी चीज से चुप्पी में परेशान मत होना। इस बातचीत के बाद अलायंस के बाकी लोगों ने सोहेल खान की तारीफ की। लोगों ने सोहेल खान को गले लगाया और उन्हें बहादुर बताया।

अलायंस की बात करें तो इस शो को कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं। शो में हाल ही में अली गोनी और सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री हुई है। खबर है कि जल्द ही शो में बिग बॉस के घर में नजर आईं कशिश कपूर भी आ सकती हैं। कशिश कपूर को एमटीवी स्प्लिट्सविला से फेमस हुई थीं। कशिश को उनके बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडसोहेल खान ने झेला सेक्सुअल हैरेसमेंट, सालों तक दिल में दबाए रखा था राज