सोहेल खान ने अचानक वजन घटने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'शुरुआत में मुझे थोड़ी घबराहट...'

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

 'अलायंस' की रैप-अप पार्टी से सोहेल खान की तस्वीरें और वीडियो सामने आई थीं, जिसे देखकर फैंस काफी हैरान रह गए और चिंता पैदा कर दी थी।

Sohail Khan on his weight loss
सोहेल खान ने वजन घटने पर तोड़ी चुप्पी

सलमान खान के भाई और एक्टर सोहेल खान इन दिनों अपने लुक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में सोहेल रियलिटी शो 'अलायंस' की रैप-अप पार्टी में शामिल हुए थे। इसी पार्टी से उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आई थीं, जिसे देखकर फैंस काफी हैरान रह गए और चिंता पैदा कर दी थी। इन तस्वीरों में सोहेला का वजन काफी कम नजर आया, जिससे कई सवाल उठने लगे। जहां कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स को लगा कि एक्टर किसी हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने अंदाजा लगाया कि कहीं इसके पीछे GLP-1 वेट-लॉस दवाएं तो नहीं हैं। अब इस पर एक्टर का रिएक्शन आया है।

शुरुआती कुछ दिनों में मुझे थोड़ी घबराहट

सोहेल खान ने हाल ही में HT को अपना इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपनी कम वजन को लेकर बात की। सोहेल ने बताया कि उनका वजन कम होने की वजह रियलिटी शो में आने के तुरंत बाद हुई हेल्थ प्रॉब्लम थी। एक्टर ने कहा, 'शुरुआती कुछ दिनों में मुझे क्लॉस्ट्रोफोबिक (बंद जगह में होने वाली घबराहट) महसूस हुई, क्योंकि मैं पहली बार किसी रियलिटी शो का हिस्सा बना था। घर में घुसने के पहले ही हफ्ते में पेट की बीमारी ने मेरी मुश्किल को और भी बढ़ा दी। मैं आपको बताना चाहता हूं कि कंटेस्टेंट्स ने मेरी सेहत को लेकर जो प्यार और चिंता दिखाई, उसी वजह से मैं पांच हफ्ते तक वहां रुका रहा, जबकि मैं पहले हफ्ते से ही बीमार था।'

मुझे बस अपने खाने-पीने पर कंट्रोल करना था

सोहले ने आगे कहा, 'मुझे बस अपने खाने-पीने पर कंट्रोल करना था क्योंकि मैं चैलेंज का हिस्सा बने रहना चाहता था और उन नए परिवार और दोस्तों के साथ रहना चाहता था जो मैंने शो के दौरान बनाए थे और अब तो ये रिश्ता जिंदगी भर रहेगा। तो न ओजेम्पिक, न फैट बर्नर; मैं बस सबसे ढेर सारा प्यार और अपनापन ले रहा हूं।'

सोहेल खान का वर्कफ्रंट

सोहेल खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो तेलुगु फिल्म 'अर्जुन: सन ऑफ वैजयंती' में नजर आए थे। इसके अलावा सोहेल आखिरी बार 2017 में आई हिंदी फिल्म 'ट्यूबलाइट' में दिखे थे, जिसमें उन्होंने सलमान खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। वह अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी सोहेल खान प्रोडक्शंस भी चलाते हैं, जिसने 'राधे', 'रेडी', 'जय हो', 'पार्टनर' और कई अन्य फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। सोहेल ने अपने फिल्मी करियर में मैंने दिल तुझको दिया (2002), डरना मना है (2003), कृष्णा कॉटेज (2004), मैंने प्यार क्यों किया (2005), आई प्राउड टू बी एन इंडियन (2004), सलाम-ए-इश्क (2007) और हीरोज (2008) जैसी फिल्मों में नजर आए।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडसोहेल ने अचानक वजन घटने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'शुरू में मुझे थोड़ी घबराहट...'