सोहा अली खान ने बताया पहली भाभी अमृता सिंह से था खास लगाव, बोलीं-मुझे अपने घर रखा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सोहा अली खान ने हाल में अपनी पहली भाभी एक्ट्रेस अमृता सिंह के साथ अपने रिश्ते पर बात की है। उन्होंने बताया कि अमृता ने उनका बहुत ध्यान रखा। सैफ के तलाक के बारे में भी बात की। 

सोहा अली खान ने बताया पहली भाभी अमृता सिंह से था खास लगाव, बोलीं-मुझे अपने घर रखा

90 के दशक की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक रहे सैफ अली खान और अमृता सिंह की लव स्टोरी फिल्मी दुनिया मशहूर थी। 1991 में दोनों ने शादी की थी, हालांकि यह रिश्ता कई उतार-चढ़ावों से गुजरा और आखिरकार साल 2004 में दोनों का तलाक हो गया। शादी के 13 साल तक साथ रहने के बाद यह रिश्ता टूट गया। अब सैफ की बहन सोहा अली खान ने इस रिश्ते पर खुलकर बात की है। उन्होंने अपने और पहली भाभी अमृता से खास रिश्ते के बारे में बताया।

सोहा के लिए अमृता है बेहद खास

नयनदीप रक्षित के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान सोहा ने सैफ और अमृता के तलाक पर कहा, “ऐसी चीज़ों पर आपका कोई कंट्रोल नहीं होता। जब शादी खत्म होती है तो दोनों परिवारों को भी अपने रिश्ते नए सिरे से फिर से जोड़ने पड़ते हैं। कुछ वक्त लगता है अपनी नई इक्वेशन खोजने में, क्योंकि ये सब आसान नहीं होता।” उन्होंने आगे कहा, “अमृता मेरे लिए हमेशा बहुत खास रही हैं। मैं उनके घर में रहती थी, उन्होंने मेरा बहुत ख्याल रखा। मुझे फोटोशूट्स पर लेकर जाती थीं, हमने साथ में स्क्रैबल भी खेला। उन्होंने मुझे परिवार जैसा अपनापन दिया।”

ऐसा था तलाक

सोहा ने बताया कि सैफ और अमृता के अलग होने के बाद उन्हें भी समय लगा सब कुछ समझने और स्वीकार करने में। “जब उनका रिश्ता खत्म हुआ तो हमें भी एक ट्रांज़िशन पीरियड से गुजरना पड़ा। पहले उन्हें अपनी इक्वेशन संभालनी थी और फिर हमें अपनी। अब सब कुछ सेटल हो चुका है, बच्चे बड़े हो गए हैं और अब हम सब अपने तरीके से एक-दूसरे के साथ सहज हैं।”

बता दें, तलाक के बाद अमृता ने दोनों बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान की परवरिश की है। वही सैफ अली खान ने 2012 में करीना कपूर से शादी की थी। दोनों के दो बेटे हैं तैमूर अली खान और जहांगीर।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडसोहा ने बताया पहली भाभी अमृता सिंह से था खास लगाव, बोलीं-मुझे अपने घर रखा