Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSmriti Mandhana Mother Roasts Palash Muchhal After Daughter WPL Win
स्मृति मंधाना की मां ने उड़ाया पलाश मुच्छल का मजाक? मीम पर किया रिएक्ट

स्मृति मंधाना की मां ने उड़ाया पलाश मुच्छल का मजाक? मीम पर किया रिएक्ट

संक्षेप:

स्मृति मंधाना वैसे अपनी पर्सनल लाइफ पर ज्यादा बात नहीं करती हैं, लेकिन उनकी मां ने एक ऐसे पोस्ट पर रिएक्ट किया कि लोग भी हैरान हो गए।

Feb 07, 2026 05:18 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्मृति मंधाना ने वुमन प्रीमियर लीग में आरसीबी को दूसरी जीत दिलाई है। आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया है। स्मृति की ये जीत उनकी पर्सनल लाइफ मे आए तूफान के कुछ महीने बाद की है। सब जानते हैं कि पलाश मुच्छल से शादी टूटने के बाद स्मृति ने काफी मुश्किल समय झेला है, लेकिन उन्होंने अपनी सारी ताकत और एनर्जी सिर्फ खेल में लगा दी थी। अब स्मृति की जीत के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर पलाश को ट्रोल किया और हैरानी की बात यह है कि स्मृति की मां भी इसमें शामिल हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या था पोस्ट में

शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पेज ने मीम शेयर किया जिसमें लिखा था कि स्मृति ने दिल्ली कैपिटल्स के बॉलर्स को ऐसा धोया जैसे उन्होंने पलाश समझकर उन्हें धोया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्मृति की मां ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस मीम को रीपोस्ट किया है।

वायरल मीम

लोगों के रिएक्शन

इस बात को सोशल मीडिया पर तुरंत नोटिस किया गया। कुछ कमेंट कर रहे हैं कि यह सही किया आंटी ने तो कुछ ने कहा कि गलती से तो नहीं हुआ। एक ने कमेंट किया, आंटी जी तो सैवेज निकलीं जो उन्होंने रीपोस्ट किया ये मीम। एक ने लिखा कि आंटी ने गलती से कर दिया क्योंकि अब उन्होंने रीपोस्ट से रिमूव कर दिया है।

बता दें कि आरसीबी वुमन टीम ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 6 विकेट से हरा दिया। स्मृति को वहीं प्लेयर ऑफ द मैच मिला। उन्होंने 41 बॉल्स में 87 रन बनाए।

ये भी पढ़ें:पलाश से शादी टूटने के बाद कपिल शर्मा के शो में नहीं पहुंचीं स्मृति मंधाना

स्मृति-पलाश की शादी टूटी

वहीं स्मृति और पलाश की बात करें तो दोनों शादी करने वाले थे। शादी के सभी फंक्शन हो गए थे, लेकिन शादी से एक दिन पहले ही सब खत्म हो गया। ऐसा कहा गया कि स्मृति के पिता अस्पताल में भर्ती हैं जिस वजह से शादी रुक गई। फिर पलाश के भी अस्पताल में भर्ती होने की खबर आई। लेकिन फिर पलाश पर चीटिंग के आरोप लगे। लेकिन पलाश ने इन आरोपों को गलत बताया। वहीं स्मृति ने इस मामले पर अब तक कुछ नहीं कहा है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।