
शादी के पोस्टपोन होने के बाद स्मृति मंधाना ने शेयर की पहली पोस्ट, फैंस ने नोटिस की ये बात
स्मृति मंधाना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। शादी पोस्टपोन होने के बाद ये उनका पहला पोस्ट है। इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि स्मृति और पलाश का ब्रेकअप हो गया है।
भारतीय क्रिकेटर और महिला क्रिकेट टीम की वाइस-कैप्टेन स्मृति मंधाना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो उन्होंने सिंगर-कंपोजर पलाश मुच्छल से 23 नवंबर के दिन होने वाली शादी टलने के लगभग दो हफ्ते बाद पोस्ट की है। वीडियो में फैंस स्मृति को देखकर परेशान हो गए हैं। वे पूछ रहे हैं कि क्या स्मृति और पलाश का ब्रेकअप हो गया है?
वीडियो में क्या दिखाया गया है?
शुक्रवार के दिन स्मृति ने टूथपेस्ट ब्रांड कोलगेट के साथ पेड पार्टनरशिप में एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में वर्ल्ड कप विनर ने अपने करियर के बारे में बात की, लेकिन फैंस इस बात में ज्यादा दिलचस्पी लेते नजर आए कि शादी के टलने के बाद भी स्मृति खुश दिख रही हैं। वहीं कुछ लोगों ने ये भी नोटिस किया कि उन्होंने सगाई की अंगूठी नहीं पहनी है। जबकि कुछ लोग सोच रहे हैं कि हो सकता है कि ये वीडियो सगाई से पहले शूट हुआ होगा।
क्या बोले लोग?
एक फैन ने उनकी पोस्ट के नीचे कमेंट किया, "ऐसा क्यों लग रहा है कि वह कैमरे के लिए मुस्कुरा रही हैं, लेकिन उनकी आवाज और उनकी आंखें बता रही हैं कि वह दुखी हैं और उन्होंने अपनी सगाई की अंगूठी नहीं पहनी है।" एक और फैन ने इस वीडियो को X (पहले ट्विटर) पर शेयर करते हुए लिखा, "मुस्कान वापस आ गई है, लेकिन अंगूठी गायब हो गई।" वहीं तीसरे ने लिखा, “ये वीडियो शादी से पहले शूट हुआ होगा।”

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




