Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSmriti Irani supports Dhurandhar And Give Positive reviews She Defends And praises Makers Cast Of Ranveer Singh Film
'शहीद की पत्नी की आंखों में आंखें डाल उन्हें श्मशान घाट तक...', 'धुरंधर' को लेकर स्मृति ईरानी ने किया रिएक्ट

'शहीद की पत्नी की आंखों में आंखें डाल उन्हें श्मशान घाट तक...', 'धुरंधर' को लेकर स्मृति ईरानी ने किया रिएक्ट

संक्षेप:

बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 'धुरंधर' ने ऐसा गदर काटा कि महज कुछ ही दिनों में ये 200 करोड़ के करीब पहुंच गई है। इस मूवी की कहानी को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी बज बना हुआ है। कई लोगों ने जहां इसकी कहानी को तारीफ की तो कई ने मूवी में मौजूद वॉयलेंस का विरोध भी कर रहे हैं।

Dec 11, 2025 06:17 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'धुरंधर' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस मूवी में अक्षय खन्ना ने भी अपनी दमदार एक्टिंग से रणवीर को कड़ी टक्कर दी। फिल्म की कहानी और इसके गाने दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 'धुरंधर' ने ऐसा गदर काटा कि महज कुछ ही दिनों में ये 200 करोड़ के करीब पहुंच गई है। इस मूवी की कहानी को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी बज बना हुआ है। कई लोगों ने जहां इसकी कहानी को तारीफ की तो कई ने मूवी में मौजूद वॉयलेंस का विरोध भी कर रहे हैं। इस बीच टीवी एक्ट्रेस और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 'धुरंधर' को लेकर रिएक्ट किया है। स्मृति ने 'धुरंधर' को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उस मूवी की पूरी कास्ट की तारीफ की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शहीद सैनिक की पत्नी की आंखों में आंखें डालकर

दरअसल, स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम पर 'धुरंधर' का एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्टर में 'धुरंधर' की पूरी कास्ट नजर आई आ रही है। इसके साथ ही स्मृति ने कैप्शन में लिखा, 'अगर आपने किसी शहीद सैनिक की पत्नी की आंखों में आंखें डालकर उन्हें श्मशान घाट तक पहुंचाया है, अगर आपने जम्मू के जगती कैंप का दौरा किया है, अगर आपने श्रीनगर में शारिका देवी के सुनसान मंदिर परिसर को देखा है, अगर आप संसद पर हमले के दौरान ड्यूटी पर तैनात लोगों से मिले हैं या आपके परिवार के सदस्य 26/11 मुंबई हमले में बच गए हैं, तो धुरंधर में आपको गुस्से की कोई वजह नहीं दिखनी चाहिए। आखिर ये सिर्फ एक फिल्म है।'

रणवीर और अर्जुन रामपाल की करी तारीफ

स्मृति ईरानी ने आगे लिखा, 'एक कहानीकार के तौर पर आदित्य धर एक एक्सीलेंट क्राफ्ट्सपर्सन हैं और रिसर्च के मामले में तो और भी ज्यादा। अपने मृत बेटे के चेहरे से कफन हटाते समय अक्षय खन्ना का कांपता हुआ चेहरा, वही उनकी एक्टिंग को आर्ट का एक्सीलेंट सैंपल बनाता है। रणवीर सिंह की भेदक वाली आंखें, जो बिना बोले भी बोलती हैं, उन लोगों के लिए जरूर देखने के काबिल हैं जो अपनी विरासत को कायम रखने के लिए लगातार कोशिश कर हैं। अर्जुन रामपाल का इतना खतरनाक एक्टिंग देखना एक अद्भुत एक्सपीरियंस है... और म्यूजिक तो कमाल का है!'

'ये जी हुई और खोई हुई जिंदगी की गूंज है....'

एक्ट्रेस आगे लिखती हैं, 'जब एक निर्देशक का जुनून मुकेश (मुकेश छाबरा) जैसे टैलेंटेड कास्टिंग डायरेक्टर की पैनी नजर से मिलता है, तो आप निश्चिंत हो सकते हैं कि पर्दे पर धमाका होगा। धुरंधर सिर्फ एक फिल्म नहीं है- ये जी हुई और खोई हुई जिंदगी की गूंज है; और अगर सिनेमा आपको इतना गहरा एहसास करा सकता है, तो शायद आपको गुस्से से कहीं ज्यादा इसका कर्जदार होना चाहिए। मेरे जैसे जिन लोगों को अजीत डोभाल जैसे दिग्गज के करीब रहने का सौभाग्य मिला है, उन्हें शायद एक्टर आर माधवन को उनका फिल्मी किरदार निभाते देखना थोड़ा अजीब लगे, लेकिन उनसे बेहतर एक्टर कोई नहीं हो सकता था जो इतनी शांति से अपने भीतर के तूफान को संभाल सके।'

हमारा राष्ट्र आपका सदा कर्जदार रहेगा

स्मृति ईरानी ने आखिर में लिखा- 'उन सभी ज्ञात और अज्ञात पुरुषों और महिलाओं को, जिन्होंने हमारी रक्षा करते हुए अपनी जान गंवाई और जो आज भी हर भारतीय के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे हैं-, धन्यवाद; हमारा राष्ट्र आपको उच्च सम्मान देता है और आपका सदा कर्जदार रहेगा।' बता दें कि 'धुरंधर' में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन जैसे दिग्गज कलाकार लीड रोल में हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।