Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडsmriti irani praised akshay khanna s performance in dhurandhar, says de do oscar
स्मृति ईरानी ने फिर की धुरंधर के रहमान डकैत अक्षय खन्ना की तारीफ, तस्वीर शेयर कर बोलीं-दे दो ऑस्कर

स्मृति ईरानी ने फिर की धुरंधर के रहमान डकैत अक्षय खन्ना की तारीफ, तस्वीर शेयर कर बोलीं-दे दो ऑस्कर

संक्षेप:

टीवी एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन स्मृति ईरानी एक बार फिर फिल्म धुरंधर के एक्टर अक्षय खन्ना की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाई है। एक्ट्रेस ने अक्षय की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि इन्हें अब तो ऑस्कर दे दो।

Dec 15, 2025 10:57 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना की दमदार परफॉर्मेंस तारीफें बटोर रही हैं। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की एंट्री वीडियो वायरल हो रही है। उन पर फिल्माए अरबी गाने Fa9la पर रील्स बन रही हैं। आम लोगों के अलावा सेलेब्स भी अक्षय की परफॉर्मेंस की तारीफ करते नहीं थक रहे। टीवी एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन स्मृति ईरानी अक्षय की फैन हो गई हैं। उन्होंने हाल में फिल्म के मेकर्स और एक्टर्स की जमकर तारीफ की थी। अब अक्षय खन्ना को ऑस्कर देने वाला पोस्ट शेयर किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्मृति ईरानी ने अक्षय की तस्वीर की शेयर

स्मृति ईरानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अक्षय खन्ना की तारीफ करते हुए फिल्म तीस मार खान का एक मज़ेदार क्लिप शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘जब अक्षय खन्ना सभी उम्मीदों को पार कर जाए और आप भी फिर कहना चाहते हो, दे दो ऑस्कर।”

ये भी पढ़ें:आपने देखा शाहरुख खान का रहमान डकैत Fa9la डांस? फैन्स ने बनाया मजेदार AI वर्जन
ये भी पढ़ें:धुरंधर के रहमान डकैत अक्षय खन्ना के नाम हैं ये 5 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में
smriti irani dhurandhar

हाल में शेयर किया था पोस्ट

हाल में धुरंधर के कलाकारों की तारीफ करते हुए स्मृति ईरानी ने एक लंबा पोस्ट शेयर किया था। स्मृति ने लिखा था कि अगर किसी ने किसी शहीद सैनिक की पत्नी की आंखों में झांका हो, उसे श्मशान तक छोड़ा हो, जम्मू के जगती कैंप का दौरा किया हो, श्रीनगर के शारिका देवी मंदिर के सूने परिसर को देखा हो या फिर संसद हमले और 26/11 मुंबई आतंकी हमले से जुड़े लोगों से मुलाकात की हो, तो धुरंधर देखकर किसी तरह का आक्रोश महसूस नहीं होगा, क्योंकि आखिरकार यह एक फिल्म ही है। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की भी तारीफ करते हुए उन्हें बेहतरीन स्टोरीटेलर और रिसर्च में माहिर बताया।

ये भी पढ़ें:धुरंधर में इसलिए है रणवीर-सारा की उम्र में 20 साल का अंतर
ये भी पढ़ें:जानिए OTT पर कहां देख सकेंगे रणवीर सिंह की धुरंधर
ये भी पढ़ें:धुरंधर से पहले इन 5 फिल्मों में विलेन बने थे अक्षय खन्ना, हैरान हो गई थी ऑडियंस

फिल्म की कमाई

बता दें, धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। फिल्म में आज सोमवार को खबर लिखने तक 29 करोड़ की कमाई की है। सिर्फ 11 दिनों में फिल्म ने करीब 380 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। ऐसा माना जा रहा है कल मंगलवार तक ये फिल्म 400 करोड़ पार कर जाएगी।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।