Box Office: 'सितारे जमीन पर' पहुंचीं ₹160 करोड़ के पार, जानिए इसमें हिंदी वर्जन से कितने कमाए
Sitaare Zameen Par: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की कमाई का ग्राफ बॉक्स ऑफिस पर काफी ऊपर जा चुका है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें हिंदी वर्जन से कमाई कितनी रही है।

आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' लंबे वक्त बाद उन्हें बॉक्स ऑफिस पर कमबैक दिलाने में कामयाब रही है। थिएटर्स में फिल्म को तीन हफ्ते बीत चुके हैं और अभी भी यह नई फिल्मों को अच्छी टक्कर दे रही है। बीते वीकेंट की बात करें तो शुक्रवार को फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 90 लाख रुपये कमाए, शनिवार को यह आंकड़ा बढ़कर 2.5 करोड़ पहुंच गया और रविवार को 'सितारे जमीन पर' की कुल कमाई 3 करोड़ रुपये रही। इस तरह फिल्म की अभी तक की कुल कमाई 160 करोड़ 75 लाख रुपये हो चुकी है।
फिल्म की तमिल-तेलुगू वर्जन से कमाई
फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू वर्जन में भी रिलीज किया गया था। लेकिन इसकी कुल कमाई में बड़ा योगदान सिर्फ हिंदी वर्जन से हुई कमाई का है। तमिल और तेलुगू वर्जन से 'सितारे जमीन पर' ने ना के बराबर कमाई की है। बीते तीन हफ्तों में तमिल वर्जन से फिल्म ने सिर्फ 70 लाख रुपये कमाए और वहीं तेलुगू वर्जन से इसकी कमाई एक महज 51 लाख रुपये रही है। फिल्म को बड़ा बिजनेस हिंदी वर्जन से ही आया है।
सिर्फ हिंदी वर्जन से कमाए इतने करोड़
यानि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के कमाए 160 करोड़ 75 लाख रुपये में 160 करोड़ 25 रुपये इस फिल्म ने सिर्फ हिंदी वर्जन से कमाए हैं। आर.एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी यह फिल्म आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'तारे जमीन पर' का सीक्वल है, हालांकि इस फिल्म की कहानी आमिर खान की पिछली फिल्म से बिलकुल अलग है। कहानी हॉलीवुड फिल्म 'चैम्पियन्स' से ली गई है जिसमें एक टीचर को कुछ दिव्यांग बच्चों को बास्केट बॉल की कोचिंग देने का काम दिया जाता है।
बुरी तरह पिटी थीं आमिर खान की फिल्में
आमिर खान की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थीं जिसके बाद सुपरस्टार ने कुछ साल का ब्रेक लिया और फिर इस मूवी पर काम शुरू किया। आमिर खान की फ्लॉप रही फिल्मों की लिस्ट में 'लाल सिंह चड्ढा' और 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' जैसे नाम शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


